महिला मम्मी बनने की उम्र में बनकर बैठी है नानी! 14 बरस में हुई थी प्रेग्नेंट, 33 में खिला रही है नाती

 
Youngest Grandmother

Youngest Grandmother: आजकल तो बहुत सी महिलाएं शादी ही उस उम्र में करती हैं, जिस उम्र में ये रुथ नानी बन चुकी है। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही अपनी बेटी को जन्म दे दिया था।

नई दिल्ली। Woman Became Granny at 33: आजकल महिलाएं अपने करियर को इतनी तरज़ीह देती हैं कि शहरों में उनकी शादी की उम्र ही बढ़कर 30-33 साल तक पहुंच रही है। सामान्य पर भी महिलाएं 25 से 30 साल की उम्र में बच्चों को जन्म देती हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला 33 साल की उम्र में नानी (Woman Becomes Grandmother at 33) बन गई।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आपको अगर ये बात सुनकर हैरानी हो रही है तो हम आपको ये बताते हैं कि महिला 15 साल की उम्र में मां बन चुकी है और अब उसकी बेटी भी उसी के नक्शे कदम पर चल रही है। उसने भी छोटी सी उम्र में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया और अब रुथ 33 साल की उम्र में नानी बन बैठी हैं। जब वे अपनी नाती को लेकर चलती हैं तो ऐसा लगता है वो उनकी अपनी बेटी हो।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

14 साल की उम्र में हुई प्रेग्नेंट
खुद रुथ क्लेटन (Ruth Clayton) जब प्रेग्नेंट हुई थीं, तो उनकी उम्र महज 14 साल थी और वो स्कूल में पढ़ती थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपनी बेटी रोज़ को जन्म दिया था। उनकी बेटी रोज़ भी स्कूल में ही पढ़ती हैं और उन्होंने इसी वक्त अपनी बेटी कोरा को जन्म दिया है। सपोर्ट वर्कर के तौर पर काम करने वाली रूथ को इस बात की कोई तकलीफ नहीं है और वो तीनों एक साथ रहते हैं। 34 साल की रूथ नानी बनकर बेहद खुश हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

और भी हैं ऐसी नानियां
इससे पहलले ब्रिटेन की ही केली हीले ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि उनकी बेटी स्काई ने 14 साल की उम्र में ही बच्ची को जन्म दिया। इस तरह से वो सिर्फ 30 साल की उम्र में नानी बन गईं। उनकी बेटी को प्रेगनेंसी के बारे में जब पता चला तब फीटस काफी बड़ा हो चुका था। ऐसे में केली ने अपनी बेटी का सपोर्ट किया और 30 साल की उम्र में ही नानी बन गईं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web