अंटार्टिका का बड़ा ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, दुनिया पर आ सकती है बड़ी तबाही

 
Antarcticka Iceberg

दक्षिणी ध्रुव से लगे अंटार्टिका (Antarctica) महाद्वीप के पश्चिमी हिस्से में एक बड़ा बर्फीले पर्वत थ्वाइट्स ग्लेशियर (Thwaites Glacier) तेजी से पिघल रहा है। पिघलने की इसकी रफ्तार साढ़े पांच हजार साल में सबसे तेज है। इसको लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है।

 

नई दिल्ली। दक्षिणी ध्रुव से लगे अंटार्टिका (Antarctica) महाद्वीप के पश्चिमी हिस्से में एक बड़े बर्फीले पर्वत थ्वाइट्स ग्लेशियर (Thwaites Glacier) तेजी से पिघल रहा है। पिघलने की इसकी रफ्तार साढ़े पांच हजार साल में सबसे तेज है। इसका सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वॉर्मिंग को माना जा रहा है। जर्नल नेचर में इस बारे में ताजा अध्ययन प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकोंं ने चिंता जताते हुए कहा है कि ग्लेशियर के पिघल जाने पर भविष्य में समुद्र का जलस्तर करीब दो से 10 फुट तक बढ़ सकता है, जो दुनिया में तबाही ला सकता है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

जर्नल नेचर के प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) का प्रभाव थ्वाइट्स ग्लेशियर पर साफ देखा जा सकता है। यह बहुत तेजी से पिघल रहा है और इसके आसपास का नजारा पूरी तरह बदल रहा है। इससे दुनिया भर में असर होगा। यहां आने वाले शोधार्थियों के लिए भी यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र ने भी कई स्तरों पर चर्चाएं की हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

5000 सालों में ऐसी तेजी नहीं देखी गई
नेचर के अनुसार थ्वाइट्स ग्लेशियर को आसपास की बर्फ को बांधने रखने और बनाए रखने का प्रमुख स्रोत माना जाता है। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि यह पिघलता है तो समुद्र के स्तर में 10 फीट तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पूरी दुनिया पर असर होगा। इधर, अध्ययन में कहा गया है कि बर्फ पिघलने के कारण समुद्री जल स्तर में हर साल 0.14 इंच की बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन बीते 30 सालों के दौरान यह दर अब 1.57 इंच प्रति वर्ष हो गई है। यह तेजी बीते 5000 से 5500 सालों के बीच तक नहीं देखी गई थी।  वैज्ञानिक रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे वे उस रफ्तार का आकलन कर रहे हैं जिससे ग्लेशियर पिघल रहा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web