मां की शिकायत करने के लिए 11 साल के एक बच्चे ने 130 किमी चलाई साइकिल, जानें पूरा मामला...

130 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद वो थक गया और बेहोश हो गया।
 
मां की शिकायत करने के लिए 11 साल के एक बच्चे ने 130 किमी चलाई साइकिल, जानें पूरा मामला...

नई दिल्ली। चीन में 11 साल का एक बच्चा अपनी मां की शिकायत करने साइकिल से नानी के घर निकल पड़ा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, बच्चा 24 घंटे साइकिल चलाता रहा। 130 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद वो थक गया और बेहोश हो गया। पुलिस को बच्चा सड़क किनारे मिला, जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बच्चे के पेरेंट्स को खबर की गई, वो आकर उसे ले गए।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दरअसल, घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। पुलिस ने अब जानकारी देते हुए कहा, बच्चे की मां के साथ बहस हो गई थी। इससे वो मीजियांग स्थित नानी के घर जाने के लिए हैंगजोउ स्थित अपने घर से निकल गया। हैंगजोउ और मीजियांग की दूरी लगभग 140 किलोमीटर है। 130 किलोमीटर पहुंचने के बाद वो थक गया। एक एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले लोगों ने हमें सूचना दी कि एक बच्चा बेहोशी की हालत में मिला है। 

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

एक अधिकारी ने कहा, सूचना मिलते ही हम एक्सप्रेस वे पहुंचे। जब बच्चा हमें मिला तो वो बहुत थका हुआ था। वो खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हमने उसे गाड़ी में बैठाया और पुलिस स्टेशन ले आए। थोड़ा आराम करने के बाद उसने बताया कि वो अपनी मां की शिकायत करने नानी के घर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, बच्चे ने बताया कि उसे रास्ते नहीं पता थे, लेकिन सड़क किनारे लगे बोर्ड्स को फॉलो करते हुए वो आगे बढ़ रहा था। उसने रातभर साइकिल चलाई। वो घर से ब्रेड लेकर निकला था। भूख लगने पर उसने यही ब्रेड खाई।

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

वहीं, बच्चे के होश में आने के बाद उससे माता पिता के बारे में पूछा गया। उसने घर का नंबर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके पेरेंट्स को जानकारी दी और उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया। बच्चे की नानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचीं। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने नानी के घर जाने की बात कही थी, लेकिन उन्हें लगा कि वो सिर्फ बातें बना रहा है, असल में नहीं जाएगा। हमने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web