अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियां बनेंगी चीन का काल, ऑस्ट्रेलिया खरीदेगा 5 वर्जीनिया अटैक सबमरीन , टेंशन में ड्रैगन

Australia Virginia Class Nuclear Submarines AUKUS: ऑस्ट्रेलिया चीन से टक्कर लेने के लिए अमेरिका से वर्जीनिया क्लास की 5 परमाणु पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। ये पनडुब्बियां घातक मिसाइलों से लैस होंगी और चीन के किसी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम होंगी। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में ऑकस डील किया था।
मेलबर्न/वॉशिंगटन। प्रशांत महासागर से लेकर हिंद महासागर तक चीन की बढ़ती दादागिरी से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया अमेरिका से 5 परमाणु पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये परमाणु पनडुब्बियां वर्जिनिया क्लास की हैं। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये किलर पनडुब्बियां साल 2030 तक ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में शामिल हो जाएंगी। ये परमाणु पनडुब्बियां पिछले दिनों हुए ऑकस डील के तहत खरीदी जा रही हैं। इस पनडुब्बी में अमेरिका के साथ साथ ब्रिटेन की तकनीक भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जाएगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑकस डील के तहत कम से कम एक अमेरिकी सबमरीन आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के बंदरगाह पर जाएगी। साल 2030 तक नई श्रेणी की सबमरीन ब्रिटेन के डिजाइन और अमेरिका की तकनीक के आधार पर बनाई जाएगी। भारत की यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज सोमवार को जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करेंगे। इस ऑकस डील पर सितंबर 2021 में सबसे पहले समझौता हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
ब्रिटेन के डिजाइन पर आधारित होंगी पनडुब्बियां
ऑकस डील का उद्देश्य चीन की बढ़ती ताकत और क्षेत्र में आक्रामकता पर लगाम लगाना था। इस डील के बाद चीन और ऑकस देशों के बीच तनाव काफी गहरा गया था। चीन इस पूरे सैन्य डील को खुद को घेरने की साजिश के रूप में देख रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमेरिका साल 2027 तक अपनी कुछ सबमरीन को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में तैनात करेगा। इसके बाद साल 2030 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया 3 वर्जीनिया क्लास की सबमरीन को खरीदेगा और उसके पास दो और पनडुब्बियों को खरीदने का विकल्प होगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
ऑस्ट्रेलिया के पास अभी 6 परंपरागत कोलिन्स क्लास की सबमरीन है जो अभी साल 2036 तक सेवा में रहेगी। ऑस्ट्रेलिया चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए परमाणु पनडुब्बियों पर दांव लगा रहा है जो बहुत लंबे समय तक समुद्र के अंदर छिपी रहती हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी किलर मिसाइलों से जोरदार हमला कर सकती हैं। इन पनडुब्बियों को पकड़ पाना आसान नहीं होता है। ये पनडुब्बियां कहां बनेंगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ये ऑस्ट्रेलियाई पनडुब्बियां ब्रिटेन के डिजाइन पर आधारित होंगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप