हाथ पर हाथ धरे रह जाएगा अमेरिका! यूक्रेन-रूस जंग में यह है शी जिनपिंग का प्लान

Xi Jinping Russia Ukraine War: शी जिनपिंग अपनी इस रूस यात्रा के जरिए एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चीन का जंग को खत्म करने के लिए सुलह कराना और भी खास हो जाता है क्योंकि रूस का समर्थन करने और यूक्रेन पर पुतिन के हमले का विरोध नहीं करने के लिए उसे लगातार पश्चिमी देशों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
बीजिंग। यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले का विरोध नहीं करने वाला चीन अब दोनों के बीच ‘शांति’ कायम करने की कोशिश में है। अपनी इसी रणनीति के तहत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूक्रेन के अपने समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह से जिनपिंग का अगले सप्ताह रूस का दौरा कर सकते हैं, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध को खत्म करने पर गंभीर बातचीत होने की पूरी संभावना है। अगर चीन दोनों देशों के बीच ‘शांतिदूत’ बनकर युद्ध को खत्म कर देता है, तो यह कूटनीतिक तौर पर अमेरिका की बड़ी हार होगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सोमवार को बताया कि चीनी नेता शी जिनपिंग ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पहली बार यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बात करने की योजना बनाई है। समाचार पत्र ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए अगले सप्ताह शी की मास्को यात्रा के बाद वे जेलेंस्की से बात करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
रूस का विरोध नहीं करने के लिए पश्चिमी देशों के निशाने पर है चीन
जिनपिंग अपनी इस रूस यात्रा के जरिए एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चीन का ‘शांतिदूत’ बनकर आना और भी खास हो जाता है क्योंकि रूस का समर्थन करने और यूक्रेन पर पुतिन के हमले का विरोध नहीं करने के लिए चीन को लगातार पश्चिमी देशों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
रूस की तास समाचार एजेंसी ने 30 जनवरी को बताया था कि पुतिन ने शी को वसंत के मौसम में यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि मॉस्को की यात्रा अप्रैल या मई की शुरुआत में हो सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
चीन के विदेश मंत्रालय ने तुरंत शी के मास्को जाने की संभावना पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया और क्रेमलिन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस बारे में कोई अन्य जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सका। मामले की जानकारी देने वाले सूत्रों ने इस मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए पहचाने जाहिर करने से इनकार कर दिया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप