अमेरिका: खटाल में हुआ भीषण धमाका, 18 हजार गौ माता समा गईं मौत के मुंह में, हवा में उड़ गए गायों के चीथड़े

 
us news

अमेरिका के टेक्सास से भीषण धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक खटाल में ऐसा धमाका हुआ कि वहां बंधी अट्ठारह हजार गाय मौत के मुंह में समा गई। इसकी तस्वीरें देख धमाके की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

नई दिल्ली। गाय को भारत में माता का दर्जा दिया जाता है। गौ माता की पूजा की जाती है। अगर गलती से कहीं गायों को टॉर्चर करने की खबर आती है, तो भारत में तो हंगामा ही हो जाता है। हो भी क्यों ना, एक गाय ही ऐसी जानवर है, जिसके दूध में मां के दूध से तत्व पाय जाते हैं। ऐसे में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। लेकिन यूएस से एक ऐसी खबर आ रही है जो गाय प्रेमियों का दिल तोड़ देगी। यहां एक खटाल में ऐसा भीषण धमाका हुआ कि उसमें खटाल में बंधी अट्ठारह हजार गाय मौत के आगोश में समा गई।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

यूएस के वेस्ट टेक्सास में ये धमाका हुआ। एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट के मुताबिक़, जानवरों के मौत का ये अब तक का सबसे बड़ा मामला है। अभी तक के इतिहास में कभी भी इतने जानवर कभी मारे नहीं गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड आ गई जिसे हालात पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। बताया जा रहा है कि इस धमाके में इतनी गाय मारी गई हैं, जिससे 2 अरब 94 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

दूर दे देखा गया धमाका
खटाल में हुआ ये धमाका इतना भीषण था कि जिसे काफी दूर से देखा गया। बताया जा रहा है कि गाय धमाके के कारण हवा में उड़ने लगी थीं। अब इस धमाके के कारण की जांच की जा रही है। आखिर कैसे इतना बड़ा धमाका हो गया, ये जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि धमाके में मारी गई 18 हजार गाय जर्सी और होल्सटीन थी।इन्हें दुहने के लिए बांधा ही गया था कि तभी ये धमाका हो गया। इस हादसे में एक शख्स भी घायल हो गया। उसकी हालत अभी स्थिर है।

explosion in dairy farm

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

हादसे की तस्वीरें वायरल
इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इस वक्त अमेरिका में एक गाय की कीमत करीब डेढ़ लाख है। ऐसे में खटाल मालिक के लिए ये काफी बड़ा नुकसान साबित हुआ। जिस जगह ये हादसा हुआ वहां घटना के वक्त करीब तीस हजार गाय बंधी थी। लेकिन इनमें से बाकी की जान बचा ली गई। लोग हैरान हैं कि आखिर यहां ऐसा क्या विस्फोटक रखा था, जिसकी वजह से इतना भीषण धमाका हो गया। अब ये जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web