एलियंस इंसान के 1 हेलो का जवाब देंगे 27 साल में, NASA ने वजह बताई, क्यों है नेटवर्क इतना स्लो?

 
aliens

नासा ने हाल ही में एलियंस से जुड़ा एक और खुलासा किया है। नासा के मुताबिक़, ऐसा हो सकता है कि इंसान की आवाज एलियंस तक चली गई हो। लेकिन इसका जवाब पृथ्वी तक आने में अभी सत्ताईस साल और लगेंगे।

 

नई दिल्ली। एलियंस के होने और ना होने पर सालों से बहस चल रही है। नासा सहित कई स्पेस एजेंसीज दूसरे ग्रहों पर रहने वाले परजीवियों की तलाश कर रहे हैं। अभी तक ऐसे कई एविडेंस मिल चुके हैं जो इस बात को कंफर्म करते हैं कि वाकई एलियंस होते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे अभी तक कंफर्म नहीं किया जा सका है। लोग भी एलियंस के सबूतों को शक की नजर से देखते हैं। उनके मुताबिक़, वायरल होने वाले एलियंस और यूएफओ के कई सबूत एडिटेड भी होते हैं। लेकिन नासा ने हाल ही में एलियंस के होने पर एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

नासा के डीप स्पेस नेटवर्क के मुताबिक़, एलियंस होते हैं। इंसान लगातार उनसे संपर्क कर रहा है। स्पेस में इंसान के वॉइस सिग्नल भी भेजे गए हैं। हो सकता है कि इंसान की आवाज इन एलियंस तक जा चुकी हो। लेकिन अब उसके जवाब का इंतजार करने में हमें सत्ताईस साल लगेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि एलियंस के जवाब का सत्ताईस साल से क्या लेना देना? दरअसल, स्पेस से एलियंस का जवाब पृथ्वी तक आने में इतने ही साल का समय लगता है। ऐसे में अगर कोई यूएफओ इंसान को रिप्लाई करता भी है तो करीब 27 साल के बाद उसे पृथ्वी पर सुना जा सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

सालों से हो रही है तलाश
इंसान कई सालों से एलियंस की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहा है। स्पेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, स्पेस की दुनिया काफी बड़ी है। ऐसे में कम्यूनिकेशन में समय लगना जायज है। इंसान कई सालों से एलियंस की तलाश कर रहा है। लेकिन अभी तक कोई खासी सफलता नहीं मिल पाई है। नासा के डीप स्पेस नेटवर्क ने भी एलियंस की खोज में सालों लगाए है। अब इसने रेडियो सिग्नल स्पेस में भेजे हैं। इन सिग्नल्स का जवाब एलियंस के देने का इंतजार है। एक बार जवाब आ जाए, उसके बाद कंफर्म हो जाएगा कि वाकई एलियंस होते हैं या नहीं?

aliens reply

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इस साल करेंगे रिप्लाई
साइंटिस्ट्स की कैलकुलेशन के मुताबिक, नासा के डीप स्पेस नेटवर्क द्वारा भेजे सिग्नल्स का जवाब 2029 तक वापस पृथ्वी पर आ जाएगा। दरअसल, 1972 में एक सिग्नल स्पेस में भेजा गया था। 2002 में जब इस सिग्नल की जांच की गई थी, तब ये पृथ्वी से 27 लाइट ईयर की दुरी पर एक डेड स्टार तक पहुंचा था। इस हिसाब से अब 2029 तक ये सिग्नल रिप्लाई लेकर वापस पृथ्वी पर लौटेगा। यानी की 2030 तक ये बात कंफर्म हो जाएगी कि एलियंस तक पृथ्वी वासियों की आवाज पहुंची या नहीं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web