Abraham Lincoln: कई दिग्गजों ने किया दावा, व्हाइट हाउस में अब भी भटकती है अब्राहम लिंकन की आत्मा? जा​नें...

नीदरलैंड की महारानी विलमिना ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा के दर्शन किए।

Abraham Lincoln: कई दिग्गजों ने किया दावा, व्हाइट हाउस में अब भी भटकती है अब्राहम लिंकन की आत्मा? जा​नें...

नई दिल्ली। भूत का नाम सुनते ही किसी बलवान की भी रूह कांप जाती है। हमारे देश में कई ऐसे घर हैं जिन पर भूतों का साया है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बारे में बता रहे हैं जिनकी आज जयंती है। कहा जाता है कि आज भी उनकी आत्मा अमेरिका के प्रेसिडेंशियल पैलेस यानी व्हाइट हाउस में घूमती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि व्हाइट हाउस में आज भी आत्माओं का वास है। जी हां, भले ही आप यकीन न करें लेकिन व्हाइट हाउस में कई लोगों ने आत्माओं को महसूस किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बता दें, कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा व्हाइट हाउस में घूमती है। अब्राहम लिंकन संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे और अप्रैल 1865 में व्हाइट हाउस के अंदर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से कई लोगों ने इस घर में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखा है। सबसे पहले अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति केल्विन कूलिज की पत्नी ग्रेस कुलीज ने व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को महसूस किया।

यह खबर भी पढ़ें: Success: इस खूबसूरत लड़की ने मॉडलिंग छोड़ दिया UPSC एग्जाम, पहले ही प्रयास में बनीं IAS

उनके अलावा नीदरलैंड की महारानी विलमिना ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा के दर्शन किए। एक बार अमेरिका की यात्रा के दौरान वे व्हाइट हाउस में ठहरी हुई थीं और फिर देर रात उन्हें लगा कि किसी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी है। जब उसने वहां दरवाजा खोला तो सामने अब्राहम लिंकन को खड़ा पाया। इसके साथ ही ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा के दर्शन किए हैं। दरअसल एक बार वे व्हाइट हाउस में ठहरे हुए थे और जब नहाकर वापस आए तो उन्होंने देखा कि कमरे में एक सिगरेट जल रही है और अब्राहम लिंकन उन्हें वहां बैठे हुए देख रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web