हैरतअंगेज कारनामा शख्स का, हवा के थपेड़े झेले, रिकॉर्ड बनाया 492 फीट लंबी रस्सी पर चलकर - VIDEO

 
world record

इस शख्स ने जो कारनामा किया है, उसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। उसने इसके वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

नई दिल्ली। एस्टोनिया के स्लैकलाइन एथलीट जान रूज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर सब हैरानी जता रहे हैं। रूज ने अपने इस कारनामे का वीडियो भी शेयर किया है। वो 492 फीट की रस्सी पर चलकर एक तरफ से दूसरी तरफ गए। रस्सी कतर के लुसैल मरीना में टावर्स के दोनों तरफ बांधी गई थी। जान रूज ने रविवार को ये सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हवाओं के थपेड़े खाते हुए देखे जा सकते हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

तेज चलती हवाओं के बीच वो बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास किसी भी चीज का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। रस्सी को जमीन से 185 मीटर की ऊंचाई पर बांधा गया है।  एक अन्य वीडियो में उनके पैरों की मूवमेंट को देखा जा सकता है। उन्होंने इस क्रॉसिंग को पूरा करके दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-बिल्डिंग स्लैकलाइन का रिकॉर्ड बना लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

वीडियो देखकर क्या बोल रहे हैं लोग?
रूज ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर किए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। लोग उनके वीडियो पर खूब कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। साथ ही हैरानी जता रहे हैं। कोई उन्हें सुपरहीरो बोल रहा है, तो कोई खतरों से लड़ने वाला शख्स कह रहा है। बहुत से लोगों ने तो इसे अविश्वसनीय भी बताया है। वहीं कुछ लोग उनके इस कारनामे को पागलपन बता रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है, 'तुम इंसान नहीं हो! यह कुछ यूएफओ वाला काम है दोस्त, रिसपेक्ट।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये पागलपल है, हे भगवान।' तीसरे यूजर ने कहा, 'रेड बुल स्टंट करते हुए किसी के मरने से बस कुछ ही समय पहले की बात है।' चौथे यूजर ने कहा, 'ऐसा करें भी क्यों? क्या अपनी जान जोखिम में डालना और दूसरों को चोट पहुंचाना मजेदार है? स्वार्थी लगता है।'

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web