दुनिया का मोस्ट वांटेड मानव तस्कर गिरफ्तार, महिलाओं का रेप करने के बाद करता था टॉर्चर, जानिए पूरा मामला...

किडाने की गिरफ्तारी के बाद UAE के एंटी नार्कोटिक्स डायरेक्ट्रेट के मंत्री ब्रिग सईद अब्दुल्लाह अल सुआदी ने खुशी जाहिर की है।
 
दुनिया का मोस्ट वांटेड मानव तस्कर गिरफ्तार, महिलाओं का रेप करने के बाद करता था टॉर्चर, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। दुनिया का मोस्ट वांटेड मानव तस्कर इरीट्रिया का किडाने जेकारियास हाबतेमरियम 1 जनवरी को सूडान में पकड़ा गया है। उसे पकड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस ऑपरेशन चलाया गया था। जिसका संयुक्त अरब अमिरात यानी UAE ने नेतृत्व किया। किडाने दुनिया के खूंखार मानव तस्करों में से एक है। जिस पर लिबिया समेत कई पूर्वी अफ्रीकी देशों के हजारों प्रवासियों को किडनैप कर उनके साथ रेप करने और टॉर्चर करने के आरोप हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

किडाने की गिरफ्तारी के बाद UAE के एंटी नार्कोटिक्स डायरेक्ट्रेट के मंत्री ब्रिग सईद अब्दुल्लाह अल सुआदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा किडाने की गिरफ्तारी के बाद मानव तस्करी का एक बड़ा रूट खत्म हो जाएगा। अल सुआदी ने बताया कि UAE काफी समय से मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में किडाने और उसके भाई की तलाश कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए 9 महीनों से प्लान तैयार किया गया। तभी दिसंबर के अंत में इंटरपोल की प्रवासी मानव तस्करी यूनिट ने उसकी लोकेशन से जुड़े कुछ इनपुट्स दिए। इनके साथ ही UAE को एक अवैध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का पता चला। जिसने UAE को किडाने के भाई तक पहुंचा दिया। इसके बाद किडाने का भाई ही उन्हें दुनिया के मॉस्ट वांटेड मानव तस्कर तक लेकर गया।

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : पाकिस्तानी महिला को पसंद आया ड्राइवर के गियर बदलने का अंदाज, दे बैठी दिल

नीदरलैंड पुलिस ने किडाने को दुनिया का सबसे क्रूर और कुख्यात तस्कर बताया था। साथ ही वहां के प्रासीक्यूटर ने उस पर 17 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। इथियोपिया में किडाने को साल 2020 में सड़क पर जाते हुए उसके अत्याचार से बचकर निकले एक व्यक्ति ने पहचान लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फरवरी में इथियोपिया की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । हालांकि 2021 में हिरासत में लिए जाने के सालभर बाद ही वो जेल से फरार हो गया। उसे जेल से भगाने के इथियोपिया के कई बड़े अधिकारियों पर आरोप लगे।

यह खबर भी पढ़ें: पक्षी जो बिना रुके उड़ता रहा 13,560 किलोमीटर, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने इसके बारे में

आपको बता दे, अफ्रीकी देशों में कई जगह युद्ध और गरीबी से तंग लोग यूरोप में जाकर रोजगार के अवसर तलाशते हैं। लेकिन यूरोप में इन्हें कई कारणों से एंट्री नहीं मिलती है। जिसके कारण ये लोग अकसर किडाने जैसे मानव तस्करों के चुंगुल में फंस जाते हैं। किडाने का नेटवर्क सोमालिया, इरीट्रिया, इथियोपिया, सुडान और लिबिया तक फैला हुआ था। जो उन्हें यूरोप ले जाने के बहाने कैंपों में बंधक बना लेता था। यहां उन लोगों को तरह-तरह की यातनाएं दी जाती। महिलाओं का रेप कर उन्हें टॉर्चर किया जाता।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web