न्यू ईयर स्पीच दे रहे थे व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन ने गिराई मिसाइल; मारे गए सैकड़ों रूसी सैनिक

रूस के ऊपर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यह हमला ठीक उसी वक्त हुआ था जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नए साल पर देशवासियों को संदेश दे रहे थे। सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
मॉस्को। रूस के ऊपर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यह हमला ठीक उसी वक्त हुआ था जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नए साल पर देशवासियों को संदेश दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यरात्रि से ठीक पहले हुए इस हमले में सैकड़ों रूसी सैनिकों को जान गंवानी पड़ी है। यह हमला डोनबास क्षेत्र में रूसी सैनिकों की बैरक में हुआ है। यहां से मात्र 115 मील की दूरी पर पुतिन रूस के लोगों के लिए नए साल का संदेश रिकॉर्ड कर रहे थे। अपने इस मैसेज में उन्होंने कहा था कि पश्चिमी देश यूक्रेन का इस्तेमाल करके रूस को कमजोर कर रहा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रूस छुपा रहा मरने वालों की संख्या
हालांकि रूस की तरफ से मौतों की संख्या छुपाई जा रही है। वहीं, यूक्रेन ने 400 रूसी सैनिकों की मौत दावा किया है, जबकि 300 अन्य के घायल होने की बात कही गई है। रूस की तरफ से सिर्फ इतना कहा गया है, कई लोगों की जान गई है। जनरल एसवीआर के टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने 1000 एफएसबी सीक्रेट सर्विस अफसरों को खोया है। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में पिछले 10 महीने में 145,000 सैनिकों को गंवा दिया है। क्रेमलिन के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक अभी तक रूस की नियमित सेना से 104,186 सैनिकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्राइवेट मिलिट्री कंपनीज से 33,902 सैनिक भी जान गंवा चुके हैं। वहीं, रूसी नेशनल गार्ड से 5,941 जवानों की मौत का दावा है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
वीडियो हो रहा वायरल
यूक्रेन के ताजा हमले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि एक रूसी परिवार अपने नए साल के भोजन से पहले पुतिन का भाषण देख रहा है। तभी रूसी बैरकों पर होते हमलों को देखकर एक महिला अपनी बालकनी में चीखना शुरू कर देती है। रूसी प्रो-वॉर सूत्रों के मुताबिक मकीवका में दो हिमार्स मिसाइलें बैरकों के ऊपर गिरीं। इन हमलों में रूसी कमांडरों के साथ उनके सिपाही भी मारे गए हैं। प्रो-पुतिन यूक्रेनियन ब्लॉगर एनातोली शरीय ने पोस्ट किया, ‘मकीवका में कई सौ लोग मारे गए हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
बिल्डिंग तबाह होने की बात
दूसरी तरफपुतिन की करीबी माने जाने वाले ग्रे जोन न्यूज आउटलेट ने 50 से 70 लोगों के मारे जाने की बात कही है। इसके मुताबिक बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई है। इस न्यूज आउटलेट ने कहा है कि हम 500-600 मौतों की बात नहीं कर रहे हैं। यह दुश्मन का प्रोपागैंडा है। हां, 100 से ज्यादा लोग अभी भी बिल्डिंग में हो सकते हैं। मारे गए रूसी सैनिक सारातोव क्षेत्र के हो सकते हैं, जिन्हें मकीवका में तैनात किया गया है। इसके कुछ और फुटेज सामने आए हैं, जिसमें मकीवका में सड़क के किनारे महिलाओं के शरीर बिखरे पड़े हैं। यूक्रेनी सूत्रों का कहना है कि हिमार्स ने सैकड़ों हमलावरों को नष्ट कर दिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप