Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

इंस्टाग्राम animals_powers पर शेयर एक वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ संग हैरतअंगेज स्टंट दिखा रहा था। वो मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर उसके मुंह में हाथ डालने लगता है। तभी मगरमच्छ ने तेज़ी से मुंह बंद कर लिया। लेकिन तभी शख्स की फुर्ती देख लोग दंग रह गए।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हर रोज़ एक से एक वीडियोज देखने को मिलते हैं। जो खास तौर पर सोशल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किए जाते हैं। जिसे देख लोग भर भरकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। व्यूज़ भी अच्छी खासी तादाद में होते हैं, जिसके लिए लोग हैरतअंगेज स्टंट और खतरों से खेलने से भी नहीं चूकते लोग। इंटरनेट पर अक्सर ही कभी आग पानी के साथ पंगा लेते दिखते हैं, तो कभी खतरनाक और खूंखार शिकारियों कि आगे खुद को झोंक देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं। लेकिन कुछ शेरदिल ऐसे खतरों से डरते भी नहीं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इंस्टाग्राम animals_powers पर शेयर एक वीडियो में एक शख्स खतरनाक मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर उसके मुंह में हाथ डालने की कोशिश करता है। तभी मगरमच्छ ने उसके कब्जे से मुंह छुड़ाकर ऐसी तेजी दिखाई कि देखने वाले सिहर उठे। लेकिन शख्स की फुर्ती देख लोग दंग रह गए।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
मगरमच्छ के मुंह में शख्स ने डाल दिया अपना हाथ
वायरल वीडियो में एक शख्स खतरनाक मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर उसके मुंह को अपने चेहरे के सहारे टिकाता दिखाई दिया। शख्स ने मगरमच्छ के जबड़े को अपनी ठुड्डी से रोक रखा था। जिसके चलते बेचारा बेबस दिखाई दे रहा था। ऐसा कर वो लोगों के बीच में वाहवाही तो बटोर रहा था, लेकिन ये भूल गया कि खूंखार जानवर कभी भी पलटी मार सकता है। लोगों को और क्रेज़ी करने के लिए शख्स ने अगले ही पल हौले-हौले अपना एक हाथ मगरमच्छ के खुले जबड़ों के भीतर डालना शुरू कर दिया। फिर तो मगरमच्छ ने ऐसी तेजी दिखाई कि लोगों की सांसें अटक गईं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
खूंखार जानवर के आगे शख्स की फुर्ती देख दंग रह गए लोग
मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालते ही जानवर ने ऐसा झपट्टा मारा कि लोग दहल उठे। शख्स की जान को लेकर घबरा उठे, लेकिन जो मगरमच्छ से पंगा ले रहा हो वो खुद भी तो फुर्तीबाज़ होगा ही। उसने मगरमच्छ से भी ज्यादा तेजी दिखाई और पलक झपकते ही अपना हाथ उसके मुँह से बाहर निकाल लिया। मगरमच्छ का एक हमला किसी के भी प्राण पखेरु उड़ाने के लिए काफी होता है। वो इतना खतरनाक होता है कि बड़े से बड़े खतरनाक जानवर भी उसके चंगुल से बच नहीं पाते। ऐसे में एक यूज़र ने लिखा- ‘आप आज और एक या दो बार भाग्यशाली हैं, लेकिन कल आपको वह भाग्य नहीं दिखेगा। मैं इसे मूर्खता मानता हूं, पागलपन और साहस नहीं’।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप