इस मुस्लिम देश में हालात पाकिस्तान की तरह खराब, रोटी को तरस रहे लोग

 
egypt food

पाकिस्तान के बाद इस्लामिक देश मिस्र में भी लोगों को रोटी खरीदना भारी पड़ रहा है। पिछले कुछ समय के अंदर मिस्र में खाने के सामानों का दाम तेजी के साथ आसमान छूता जा रहा है। बाजार में एक रोटी की कीमत तीन गुना तक बढ़ गई है।

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बाद अब मिस्र की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। मिस्र में खाने का सामान इतना महंगाा हो गया है कि गरीबों को पेट भरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां लोग अपना पेट नहीं भर पा रहे हैं, ऐसी हालत में सरकार की एक एजेंसी ने लोगों से कहा है कि महंगाई के दौर में प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए मुर्गे के पंजे खाएं। जो उन्हें अन्य चीजों के मुकाबले में सस्ते भी पड़ेंगे और शरीर की जरूरत को भी पूरा कर देंगे।  

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

हालांकि, सरकारी एजेंसी की इस सलाह से लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों ने जमकर गुस्सा जताया। मिस्र के एक सांसद करीम अल-सादत ने भी इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। करीम अल-सादत ने एजेंसी की इस सलाह को मौजूदा संकट की सच्चाई से पूरी तरह से अलग बताया।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

मिस्र, जो अधिकतर खाद्य आयात पर निर्भर है, उसमें फूड आइटम्स की महंगाई ने करीब 10 करोड़ लोगों को आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। आलम ये हो गया है कि बड़ी सुपरमार्केट्स में ग्राहकों को सिर्फ तीन कट्टा चावल, दो बोतल दूध और एक बोतल तेल खरीदने दिया जा रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

मिस्र में इस संकट को कैसे बयां कर रहे लोग? 
मिस्र की राजधानी काहिरा में बेकरी पर सामान लेने पहुंची 34 वर्षीय महिला रिहैब ने बताया कि, जो ब्रेड वे मिस्र के एक पाउंड में खरीदती थी, अब उसकी कीमत 3 पाउंड (मिस्र) हो गई है। रिहैब ने बताया कि उनके पति एक महीने में 6 हजार पाउंड (मिस्र) कमाते हैं। जैसी अब महंगाई है, यही सैलरी जो पूरे महीने चलती थी, अब 10 दिनों में ही खत्म हो जा रही है।

13 लोगों के परिवार का पेट पालने वाली 55 वर्षीय रेडा ने कहा कि पकाने के लिए जो गोश्त कभी सस्ता हुआ करता था, अब उसकी कीमत इतनी है कि उसे ऑप्शन तक में नहीं रखा जा रहा है। रेडा के अनुसार, गोश्त की कीमत पिछले कुछ दिनों में दोगुनी हो गई है। रेडा ने बताया कि वह दो-दो जगह काम करके पैसा कमा रही हैं, उसके बावजूद काफी आम चीजें अब भी उनकी पहुंच से बाहर हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

रूस और यूक्रेन युद्ध से मिस्र में मचा हाहाकार!
न्यूज वेबसाइट बिजनेस रिकॉर्डर के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से मिस्र की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। युद्ध की वजह से कई ऐसे वैश्विक निवेशक थे, जो पहले मिस्र में बड़ा निवेश करने जा रहे थे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए पीछे हट गए।

युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा झटका गेहूं को लगा, क्योंकि मिस्र गेहूं को काफी मात्रा में आयात करता है। युद्ध की वजह से गेहूं की वैश्विक कीमतों में इजाफा हुआ, जिसका सीधा असर मिस्र के आम आदमी पर भी पड़ा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web