प्यार में अजीबोगरीब धोखा मिला लड़के को, पता चला कि दादी बनने वाली है गर्लफ्रेंड!

Love Fraud: चौंकाने वाली बात यह रही कि लड़के को पता ही नहीं चल पाया कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी पहुत पहले हो चुकी है और उसके बच्चे को भी बच्चा होने वाला है। इतना ही नहीं वह उससे कई बार मिला भी, लेकिन ना तो उसने उसकी उम्र जान पाया और ना ही वह खुद पूछ पाया।
नई दिल्ली। Girlfriend To Become Grandmother: दुनिया भर से कपल और रिलेशनशिप के कई मामले वायरल हो जाते हैं। कई बार इसमें धोखा मिलता है और कई बार कपल को या प्रेमियों को सफलता भी मिल जाती है। कई बार वह बड़े ही अजीब स्थिति का सामना करते हैं। लेकिन हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर शायद कोई भी हैरान रह जाएगा। यहां एक लड़के को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड दादी बनने वाली है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती
दरअसल, यह घटना चीन के एक प्रांत की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़के की उम्र करीब 22 साल की है। एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने अपने प्यार का इजहार किया और मिलने के लिए गुजारिश की। उन दोनों ने एक दूसरे से मिलने का वादा किया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
अचानक गर्लफ्रेंड का मोबाइल बंद
बताया जा रहा है कि जब लड़की उससे मिली तो उसने अपनी उम्र छिपाने के लिए बहुत ही ज्यादा मेकअप किया हुआ था। लड़का भी नहीं भांप पाया कि असल में उसकी गर्लफ्रेंड उससे कितनी बड़ी है। एक दो मुलाकात हुई और वे दोनों एक दूसरे से लगातार बात भी करने लगे। फिर अचानक उसकी गर्लफ्रेंड का मोबाइल बंद आने लगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
वह दादी बनने वाली है!
लड़के ने गर्लफ्रेंड के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। आखिर में कुछ दिन बाद पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे बीस साल बड़ी है और वह दादी बनने वाली है। जब लड़के ने यह सच्चाई सुनी तो उसके होश उड़ गए। आखिरकार खुद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसको फोन करके सारी सच्चाई बताई। लड़के ने पूछा कि उससे यह सब बात क्यों छुपाई गई तो लड़की कुछ बोल नहीं पाई।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप