इस देश के राष्ट्रपति ने राष्ट्रगान के दौरान पैंट में ही कर दिया पेशाब, हिरासत में लिए गए छह स्टाफ, देखें VIDEO

 
south sudan president wet himself

दिसंबर के एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक रोड कमीशनिंग कार्यक्रम में जब 71 वर्षीय राष्ट्रपति राष्ट्रगान के दौरान खड़े थे, तब उनके ग्रे पतलून पर एक काला धब्बा फैला हुआ दिख रहा है।

 

नई दिल्ली। दक्षिण सूडान के सरकारी मीडिया के कुल छह कर्मचारियों को एक वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस वीडियो में राष्ट्रपति सल्वा कीर को एक आधिकारिक कार्यक्रम में पैंट गीला करते हुए दिखाया गया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने रॉयटर्स को ये जानकारी दी है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दिसंबर के एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक रोड कमीशनिंग कार्यक्रम में जब 71 वर्षीय राष्ट्रपति राष्ट्रगान के दौरान खड़े थे, तब उनके ग्रे पतलून पर एक काला धब्बा फैला हुआ दिख रहा है। वह धब्बा धीरे-धीरे फैल रहा है। हालांकि, यह वीडियो टेलीविजन पर कभी प्रसारित नहीं हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

साउथ सूडान यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष पैट्रिक ओयेट ने कहा कि सरकारी दक्षिण सूडान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के साथ काम करने वाले पत्रकारों को मंगलवार और बुधवार को हिरासत में लिया गया है।


यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

उन्होंने रॉयटर्स को बताया, "उन्हें इस बात की जानकारी होने का संदेह है कि राष्ट्रपति के पेशाब करने का वीडियो कैसे सामने आया।" हालांकि,दक्षिण सूडान के सूचना मंत्री माइकल मक्यूई और राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा के प्रवक्ता डेविड कुमुरी ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

2011 में दक्षिण सूडान को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही कीर वहां के राष्ट्रपति हैं। सरकारी अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का बार-बार खंडन किया है कि वह अस्वस्थ हैं। पिछले एक दशक से देश संघर्ष में उलझा हुआ है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web