कभी एक्ट्रेस तो कभी सैनिक... पुतिन के साथ अक्सर दिखने वाली यह 'रहस्यमयी महिला' कौन?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी महिला इससे पहले कई प्रोपेगेंडा फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। इंटरनेट यूजर्स ने इसकी पहचान लारिसा सर्गुखिना के तौर पर की है, जो क्षेत्रीय ड्यूमा आयोग की सदस्य हैं।
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अक्सर दिखने वाली 'रहस्यमयी महिला' को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह महिला है कौन, जो कई बड़े मौकों पर राष्ट्रपति पुतिन के पास खड़ी नजर आती है। राष्ट्रपति पुतिन ने नए साल पर देश को संबोधित किया। इस दौरान भी वह महिला उनके पीछे खड़ी रही। दिलचस्प बात यह है कि यह महिला हर बार अलग भूमिकाओं में पुतिन के साथ नजर आती है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
नए साल पर व्लादिमीर पुतिन के संबोधन के दौरान महिला को मिलिट्री यूनिफॉर्म में देखा गया। इससे पहले यह महिला उनके साथ एक बोट पर नाविक की ड्रेस में नजर आई थी। इस रहस्यमयी महिला की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च में ईसाई धर्म के त्योहार के दौरान पुतिन के पीछे खड़े दिख रही है। एक ही महिला को दुनिया के इतने शक्तिशाली शख्स के साथ अलग-अलग अवतार में देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। यूजर्स को समझ ही नहीं आ रहा कि यह है कौन।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पुतिन के संबोधन के दौरान भी दिखी महिला
राष्ट्रपति पुतिन ने 1 जनवरी 2023 को नए साल के मौके पर अपना वार्षिक संबोधन दिया। इस दौरान उनके पीछे करीब 20 रूसी सैनिक खड़े नजर आए। बताया गया कि ये सभी यूक्रेन में युद्ध लड़ चुके हैं। इन्हीं सैनिकों में वह महिला भी शामिल थी, जिसे लेकर बहस चल रही है। मालूम हो कि पुतिन ने अपने संबोधन के दौरान पश्चिम देशों पर आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मॉस्को को कमतर करने के लिए यूक्रेन में संघर्ष का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, 'यह साल मुश्किल, आवश्यक फैसलों, रूस की संपूर्ण संप्रभुता हासिल करने और हमारे समाज के शक्तिशाली एकीकरण की ओर सबसे अहम कदमों वाला रहा।'
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
यूजर्स का दावा- प्रोपेगेंडा फिल्मों में भी दिखी महिला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी महिला इससे पहले कई प्रोपेगेंडा फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। इंटरनेट यूजर्स ने इसकी पहचान लारिसा सर्गुखिना के तौर पर की है, जो क्षेत्रीय ड्यूमा आयोग की सदस्य हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह महिला एक्ट्रेस है जो खास तौर पर इस तरह के शूटिंग के लिए बुलाई जाती है। यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि पुतिन खुद को शक्तिशाली दिखाने के लिए पेड एक्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनका कहना है कि पुतिन के संबोधन के दौरान पीछे सैनिक ड्रेस में खड़े लोग भी पेड एक्टर्स ही थे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप