पूरी दुनिया के सामने सऊदी ने कही ऐसी बात, तंगहाल पाकिस्तान को लगेगा बुरा!

सऊदी अरब ने दावोस में कहा है कि अब वो बिना शर्त किसी भी देश को आर्थिक मदद नहीं देगा। उसका कहना है कि वो देशों के केंद्रीय बैंकों में भी अपना पैसा शर्त के साथ ही जमा करेगा। उसका इस फैसले का सबसे बुरा असर पाकिस्तान पर पड़ने वाला है क्योंकि आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान फिलहाल बहुत हद तक सऊदी की मदद पर निर्भर है।
नई दिल्ली। सऊदी अरब आर्थिक बदहाली से जूझते पाकिस्तान के लिए अरबों डॉलर लॉन और निवेश की घोषणा कर चुका है। पाकिस्तान के लिए यह राहत की खबर रही है लेकिन अब दिन बदलने वाले हैं। सऊदी अरब ने कहा है कि वो दिन अब गए जब वो देशों को बिना किसी शर्त के आर्थिक मदद देता था। अब वो किसी भी देश को बिना शर्त लोन नहीं देगा और न ही देशों के बैंकों में अपने पैसे बिना शर्त जमा करेगा। इस खबर से पाकिस्तान की नींद उड़ने वाली है क्योंकि उसके मददगार देशों मे सऊदी अरब एक प्रमुख देश है।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
सऊदी के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बुधवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सऊदी यह कदम उठा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
उन्होंने कहा, 'हम विकास के लिए देशों को सहायता देने के अपने तरीके को बदल रहे हैं। हम बिना किसी शर्त के सीधे लोन और जमा राशि देते थे लेकिन अब हम इसे बदल रहे हैं। हम बहुपक्षीय संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम यह कह सकें कि हमें अपने आर्थिक मदद देने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है।'
अल-जादान ने आगे कहा, 'हम अपने क्षेत्र को भी देख रहे हैं और हम इस क्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल बनना चाहते हैं। हम आर्थिक सुधार करने के लिए हमारे आसपास के कई देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पाकिस्तान सहित कई देशों का संकटमोचन रहा है सऊदी अरब
दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब लंबे समय से खाड़ी की डूबती अर्थव्यवस्थाओं को बचाने का काम करता आया है। वह जरूरतमंद देशों को अरबों डॉलर का कर्ज और उनके बैंकों में डॉलर जमा करता है। लेकिन सऊदी अरब के राजस्व में पिछले साल गिरावट देखी गई जिसके बाद सरकार को कर्ज देने की अपनी स्थिति में सुधार की आवश्यक्ता पड़ी है।
सऊदी अरब सालों तक मिस्र का सबसे बड़ा आर्थिक मददगार रहा है और पांच सालों पहले इसने बहरीन को भी आर्थिक संकट से निकाला था। अब सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद के लिए अरबों डॉलर दे रहा है। उसने हाल ही में घोषणा की है कि वो पाकिस्तान में अपना निवेश बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करने वाला है।
सऊदी अरब का विकास कोष क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में सऊदी की जमा रकम को पांच अरब डॉलर तक करने के लिए स्टडी कर रहा है।
लेकिन अब सऊदी पर निर्भर पाकिस्तान जैसे देशों के लिए मुश्किल होने वाली है क्योंकि उन्हें डॉलर के बदले सऊदी की शर्तें माननी होंगी।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
सऊदी अरब ने मिस्र की डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उसे अरबों डॉलर का कर्ज दिया था लेकिन बाद में वो कर्ज नहीं चुका पाया जिसके बाद सऊदी ने उसकी चार कंपनियों में सरकार के स्वामित्व वाले हिस्से का अधिग्रहण कर लिया। सऊदी ने वहां अपनी कंपनियां भी खोली है। अब वो मिस्र को केवल निवेश के जरिए मदद कर रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप