रूसी सेना माइनस 25 तापमान में नहीं लड़ पा रही, पुतिन से बगावत को तैयार; मोर्चे से हट रहे हैं सैनिक

रूसी सेना ने एक वीडियो मैसेज में राष्ट्रपति पुतिन को कहा है कि बिना किसी व्यवस्था, राशन और हथियार के बिना माइनस 25 के तापमान में लड़ना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में जंग लड़ना काफी कठिन है।
नई दिल्ली। रूस-युक्रेन युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ा हो गया है जहां बलशाली रूस को उसके सैनिकों से ही विद्रोह की धमकी मिलने लगी है। एक वीडियो जारी कर रूसी सैनिकों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मैसेज दिया है। इस वीडियो में रूसी सैनिकों ने कहा कि वे दुश्मन देश से लड़ने के साथ-साथ कड़ाके की खतरनाक ठंड के जोखिम में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त राशन और व्यवस्था के बिना माइनस 25 डिग्री तापमान में जंग करना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रूसी मीडिया की मानें तो अधिकारियों ने पुष्टि रूसी सैनिकों के पास राशन और सैन्य हथियारों की कमी हो गई है। जिससे सैनिकों का मनोबल और जंग लड़ने की क्षमता कम हो रही है। खराब मौसम और कम होते राशन की चिंता जाहिर करते हुए सैनिकों ने पुतिन से व्यक्तिगत से बाबत कदम उठाने की मांग की है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
वीडियो मैसेज के जरिए रूसी सैनिकों ने कहा, "यहां अब माइनस 25 डिग्री है। हमें यहां बर्फ में रहना है। इसलिए राशन और हथियार की पूरी व्यवस्था की जाए।"
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
रूसी सैनिकों ने अपने बटालियनों की लीडरशिप पर भी सवाल उठाया। सैनिकों ने कहा कि हमारे ऊपर के अधिकारी हमें धमकाते रहते हैं। ऐसे माहौल में जंग लड़ना काफी मुश्किल होगा। सैनिकों ने पुतिन से गुजारिश की है कि स्थिति को सुधारने की जरूरत है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप