रूस ने भेजा हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस जंगी जहाज, हिंद महासागर और भूमध्य सागर से भी गुजरेगा, जानिए पूरा मामला...
रूस के अलावा चीन और अमेरिका भी इस तरह की हाइपरसोनिक मिसाइलें बनाने की दौड़ में हैं।

मास्को। रूस ने बुधवार को अटलांटिक महासागर में एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस लड़ाकू जहाज 'गोर्शकोव' भेजा है। इसे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए पुतिन के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दे, रूस के अलावा चीन और अमेरिका भी इस तरह की हाइपरसोनिक मिसाइलें बनाने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया और जापान भी इन्हें बनाने के लिए अपना हाथ आजमा रहे हैं। रूस लगातार अमेरिका के मिसाइल सिस्टम को भेदने के लिए अपने हथियारों को एडवांस कर रहा है। पुतिन का कहना है कि अमेरिका उनकी न्यूक्लियर मिसाइलों पर हमला कर सकता है। जिसके लिए रूस को सचेत रहना होगा।
यह खबर भी पढ़ें: World Record बनाने के लिए छोटी सी कार में घुसा दिए 29 लोग, देखती रह गई पब्लिक, देखे Video
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और लड़ाकू जहाज के कमांडर के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। पुतिन ने कहा, जहाज में जिरकोन हाइपरसोनिक हथियार फिट किए गए हैं। मुझे उम्मीद है की ये ताकतवर हथियार बाहरी खतरों से रूस की रक्षा करेंगे। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बताया कि 'गोर्शकोव' अटलांटिक महासागर के बाद हिंद महासागर और भूमध्य सागर से भी गुजरेगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप