Russia Ukraine War: युद्ध की रणनीति बदली रूस ने, नागरिकों और गैर सैन्य ठिकानों पर शुरू किए हमले

Russia Ukraine War रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस के महासचिव स्टीफानो सनिनो ने कहा है कि पुतिन स्पेशल ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से हट गए हैं। अब वो नाटो और पश्चिम के खिलाफ युद्ध के कॉन्सेप्ट में चले गए हैं।
टोक्यो। Russia Ukraine War Update: यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को रूस "एक अलग चरण" में ले गया है। वो नागरिकों और गैर सैन्य ठिकानों पर अंधाधुंध हमले कर रहा है। यूक्रेन को उन्नत टैंक भेजने के साथ ही जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से इस हालिया कदम के लिए मॉस्को की आलोचना की गई है। यूरोपियन यूनियन की यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस के महासचिव स्टीफानो सनिनो ने यूक्रेन में सैन्य उपकरणों को भेजने के जर्मनी और अमेरिकी प्रावधानों का बचाव किया। उन्होंने नाटो और पश्चिम पर युद्ध छेड़ने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
युद्ध में यूक्रेन को बचाने के लिए दिए टैंक
एशिया-प्रशांत दौरे के हिस्से के रूप में स्टीफानो सनिनो ने टोक्यो में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुतिन स्पेशल ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से हट गए हैं। अब वो "नाटो और पश्चिम के खिलाफ युद्ध के कॉन्सेप्ट में चले गए हैं।" उन्होंने कहा कि जर्मन और अमेरिकी टैंक यूक्रेन को हमलावर बनाने के बजाय युद्ध में खुद को बचाने में मदद करने के लिए दिए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
रूस अब नागरिकों पर कर रहा है हमले
स्टीफानो सनिनो ने कहा, "मुझे लगता है कि सशस्त्र आपूर्ति के बारे में ये नया घटनाक्रम सिर्फ स्थिति का अगला हिस्सा है जिसमें रूस ने युद्ध को एक अलग चरण में ले जाना शुरू किया है। रूस अब नागरिकों और शहरों पर "अंधाधुंध हमले" कर रहा है और अब सैन्य लक्ष्य नहीं बना रहा है।" उन्होंने ये भी कहा कि यूरोपीय संघ युद्ध को एक अलग चरण में नहीं ले जा रहा है। वो बस जान बचाने में मदद कर रहा है। यूक्रेन के लोग को इन बर्बर हमलों से बचाव करने सक्षम होंगे।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
11 महीनों से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध
जर्मनी और अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की थी कि वो यूक्रेन में उन्नत युद्धक टैंक भेजेंगे। यो कीव को युद्ध का गतिरोध को तोड़ने में मदद करने के लिए होगा क्योंकि रूसी हमला अब अपने 12वें महीने में प्रवेश कर रहा है। यूक्रेनी सैन्य कमांडरों ने कहा कि इससे वो जवाबी हमले करने में सक्षम होंगे और हताहतों की संख्या को कम होगी। साथ ही घटती गोला-बारूद की आपूर्ति को बहाल करने में मदद मिलेगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप