Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी जारी हमले, यूक्रेनी सैनिकों ने सैंटा क्लॉज बनकर दागी मिसाइल 

एक यूक्रेनी फाइटर पायलट को सैंटा क्लॉज के भेष में मिसाइल दागते देखा जा सकता है।
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी जारी हमले, यूक्रेनी सैनिकों ने सैंटा क्लॉज बनकर दागी मिसाइल 

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर भी यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी हमलों का जवाब दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी फाइटर पायलट को सैंटा क्लॉज के भेष में मिसाइल दागते देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Ukraine_defence अकाउंट ने पोस्ट किया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कैप्शन में बताया गया है कि फाइटर पायलट ने यूक्रेन एयर फोर्स के Mig-29 फाइटर जेट के जरिए हमला किया। उसने अमेरिकी मिसाइल AGM-88 HARM को रूसी टारगेट पर दागा। ये एयर टु सरफेस, एंटी रेडिएशन मिसाइल है। Mig-29 जेट में दो AGM-88 मिसाइल और दो R-37 शॉर्ट रेंज मिसाइल मौजूद हैं। R-37 एयर टु एयर मिसाइल है। इस वीडियो के कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, इस बार सैंटा के पास दूसरे जरूरी काम थे, इसलिए मुझे गिफ्ट नहीं मिला। दूसरे यूजर ने लिखा, इस सैंटा के सामने कोई नहीं टिक सकता। कई यूजर्स ने रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने की कामना भी की।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: प्रेमी ने प्रेमिका के शव से रचाई शादी, पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, जानिए पूरा मामला...

साल का दूसरे दिन शुरू होने से पहले ही रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से हमले करना शुरू कर दिया। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। रूसी हमलों की जानकारी गवर्नर ओलेक्सी कल्यूबा ने टेलीग्राम पर दी। हमलों की वजह से डेस्निआनसकी जिले में एक 19 साल का लड़का इमारत का मलबा गिरने से घायल हो गया। तो वहीं, नए साल के दिन भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की में जुबानी जंग हुई। दोनों ने नए साल पर अपने देश को संबोधित किया। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : पाकिस्तानी महिला को पसंद आया ड्राइवर के गियर बदलने का अंदाज, दे बैठी दिल

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा, हमारी सेना अपनी मातृभूमि, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रही है। हम जंग जीतेंगे, अपने परिवारों के लिए रूस के लिए। वहीं इसके पलटवार में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की ने भी वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें जेलेंस्की ने रूस के लोगों को कहा है कि पुतिन उन्हें तबाह कर रहा है। वो अपने सैनिकों का नेतृत्व नहीं कर रहा बल्कि उनकी आड़ में छिप रहा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web