पुतिन के पास यूक्रेन को हराने के लिए है ये 'ब्रह्मास्त्र', कर रहे बड़ी तैयारी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के लोगों की एकता और एकजुटता, हमारे जवानों का साहस और वीरता और निश्चित रूप से हमारे मिलिट्री-इंडस्ट्रियल सेक्टर के दम पर हम जीत हासिल करेंगे। पुतिन ने कहा कि रूस का ताकतवार मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स अपना उत्पादन बढ़ा रहा है और यह उन मुख्य कारणों में से एक है, जिसकी वजह से रूस, यूक्रेन को हरा देगा।
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए एक साल होने जा रहा है। रूस को युद्ध के मोर्चे पर एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूस यह युद्ध जीतकर रहेगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह जंग रूस जीतकर रहेगा। इसमें कोई शक नहीं है।
उन्होंने कहा कि रूस के लोगों की एकता और एकजुटता, हमारे जवानों का साहस और वीरता और निश्चित रूप से हमारे मिलिट्री-इंडस्ट्रियल सेक्टर के दम पर हम जीत हासिल करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे पुतिन ने कहा कि रूस का ताकतवार मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स अपना उत्पादन बढ़ा रहा है और यही उन मुख्य कारणों में से एक है, जिसकी वजह से इस जंग में रूस, यूक्रेन को हरा देगा।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
यूक्रेन की आड़ में अमेरिका बना रहा रूस को निशाना
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव का कहना है कि रूस को यूक्रेन से किसी तरह का खतरा नहीं है। यूक्रेन के पास इस तरह का कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, जिससे रूस को खतरा हो।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में कोई सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, जिससे रूस की सुरक्षा को खतरा हो। उन्होंने इस जंग को रूस के खिलाफ हाइब्रिड वॉर बताया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
लावरोव ने अमेरिका की गतिविधियों की तुलना हिटलर और नेपोलियन से की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लगभग सभी ईयू सदस्य देशों को गठबंधन बना लिया है और वह यूक्रेन की आड़ में रूस पर निशाना साध रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप