क्वीन एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार में प्रिंस हैरी ने नहीं गाया राष्ट्रगान, लोगों ने बताया क्वीन का अनादर
जब ब्रिटेन का राष्ट्रगान 'गॉड सेव द किंग' गाया जा रहा था, तब रॉयल फैमिली के दो ही लोग खामोश थे।

लंदन। ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का सोमवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। महारानी को दफनाने से पहले उनको राजकीय विदाई दी गई। इस दौरान महारानी के पोते प्रिंस हैरी ने राष्ट्रगान नहीं गाया। जब ब्रिटेन का राष्ट्रगान 'गॉड सेव द किंग' गाया जा रहा था, तब रॉयल फैमिली के दो ही लोग खामोश थे। पहले किंग चार्ल्स तृतीय और दूसरे उनके बेटे प्रिंस हैरी। खामोश खड़े हैरी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसे क्वीन का अनादर बताया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: इस गांव में लोग एक-दुसरे को सीटी बजाकर बुलाते हैं, जो लोग सीटी नहीं बजा पाते...
महारानी एलिजाबेथ की राजकीय विदाई के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय ने भी नेशनल एंथम नहीं गाया था, तब सवाल उठता है कि अकेले हैरी को ही ट्रोल क्यों किया जा रहा है। दरअसल, ब्रिटिश किंग या क्वीन नेशनल एंथम नहीं गाते हैं, क्योंकि इसमें ईश्वर से उनकी सलामती के लिए ही प्रार्थना की जाती है। उनके अलावा शाही परिवार समेत देश के हर नागरिक से नेशनल एंथम गाने और उसे आदर देने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, इस पर सजा तो नहीं दी जाती, लेकिन इसे अच्छा नहीं समझा जाता है।
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने प्रिंस हैरी का एक फोटो भी पोस्ट किया था। इसमें रॉयल गार्ड्स क्वीन एलिजाबेथ के कॉफिन को सैल्यूट करते नजर आए। इस दौरान हैरी क्वीन को सैल्यूट नहीं कर रहे थे। हैरी के दोनों हाथ सीधे पैरों की तरफ थे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हैरी को रॉयल सैल्यूट से रोका गया या उन्होंने खुद ऐसा किया था।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परम्परा: यहां सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि मर चुके लोगों की भी की जाती है शादी
70 साल तक रहीं ब्रिटेन की क्वीन
इससे पहले ताबूत को पिछले बुधवार से वेस्टमिंस्टर हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस अंतिम यात्रा में साथ चलने वाली रॉयल फैमिली के सबसे कम उम्र के सदस्यों में 9 साल की प्रिंस जॉर्ज तथा सात साल की प्रिंसेस शेरलोट थी। दोनों अपने माता-पिता प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के बीच में चल रहे थे। देशभर में दो मिनट के मौन के साथ महारानी की प्रार्थना सभा खत्म हुई और अंतिम संस्कार के पहले हिस्से के रूप में राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द किंग’ की धुन बजाई गई। 70 साल तक ब्रिटेन की क्वीन बनी रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को बाल्मोरल कैसल स्थित उनके आवास में निधन हो गया था। वह 96 साल की थी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप