चीन में रोड क्रॉस कर रहे लोगों को कार से रौंदा, 5 की मौत और 13 घायल, जानिए पूरा मामला...

टक्कर मारने के बाद ड्राइवर को गाड़ी की खिड़की से नोट उड़ाते हुए भी देखा गया। 
चीन में रोड क्रॉस कर रहे लोगों को कार से रौंदा, 5 की मौत और 13 घायल, जानिए पूरा मामला...

बीजिंग। चीन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक BMW कार लोगों को कुचलते हुए नजर आ रही है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद ड्राइवर को गाड़ी की खिड़की से नोट उड़ाते हुए भी देखा गया। घटना बीते दिन ग्वांगझोउ शहर में हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ब्लैक कलर की BMW कार तेज रफ्तार से लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। इस मामले में एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो में पुलिस ड्राइवर को पकड़ते हुए दिख रही है। इसमें 22 साल के युवक को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वो कह रहा है, मेरे अंकल गुआंग्डोंग प्रांत के कम्युनिस्ट पार्टी सेक्रेटरी हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वो सच कह रहा था या नहीं। पुलिस ने युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। उससे पूछताछ की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- गुरुवार को ग्वांगझोउ शहर में 22 साल के युवक ने अपनी कार से कई लोगों को कुचला है। इनमें से पांच की मौत हुई है। हादसे में घायल 13 लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Dussehra special: इन 6 जगहों पर राम नहीं, रावण की होती है पूजा, दशहरे पर नहीं जलते पुतले

वहीं, एक चश्मदीद ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी। उसने लिखा- एक लग्जरी कार लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इसके बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे। मैं करीब 2 घंटे घटनास्थल पर था, लोगों को अस्पताल ले जाने में मदद कर रहा था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web