कभी पाकिस्तान ज़हर उगलता था फ्रांस के खिलाफ, अब कंगाली की हालत में राष्ट्रपति मैक्रों ने थामा हाथ

 
emmnual

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने कहा है कि वह मुसीबत में पाकिस्तान की मदद कर सकते हैं।

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल में फ्रांस के साथ संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। अक्टूबर 2020 में इमरान ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर इस्लाम पर हमला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मैक्रों इस्लामोफोबिया को बढ़ावा दे रहे हैं। दरअसल, एक स्कूल टीचर की हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी बदल गए थे। इस टीचर की हत्या में एक पाकिस्तानी शख्स शामिल था। इसके बाद पाकिस्तान ने फ्रांस को इस्लामी मूल्यों का सम्मान करने की सलाह दी थी। यहां तक कि पाकिस्तान ने फ्रांस की राजधानी पेरिस से अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया था। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

पाकिस्तान की मदद करेंगे मैंक्रो
लेकिन अब पाकिस्तान की मजबूरी है या कुछ और कि जिस देश से वह कभी संबंध तोड़ना चाहता था, अब उसी से मदद मांगने को बेताब है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने कहा है कि वह मुसीबत में पाकिस्तान की मदद कर सकते हैं। मैक्रों के मुताबिक, वह दुनिया के वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर सकते हैं, ताकि मुसीबत में फंसे पाकिस्तान को जल्द से जल्द आर्थिक मदद मिल सके।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

दुनिया के सामने शरीफ ने पसारे हाथ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों जेनेवा में हैं और वह यहां संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। शाहबाज का मकसद यहां आए देशों से पाकिस्तान के लिए मदद मांगनी है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन का मकसद बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद जुटाना है। सितंबर 2022 में आई भयानक बाढ़ ने पाकिस्तान में सब कुछ तबाह कर दिया है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web