Old Luxurious Palace: 1200 साल पुराना महल निकला धरती से, शानो शौकत देख खोजकर्ता हैरान!, देखे PHOTOS

 
Old Luxurious Palace

Old Luxurious Palace: पुरातत्व विभाग के लोगों ने रेगिस्तान में दबे 1200 साल पुराने आलीशान महल की खोज की है। खोजकर्ताओं ने इस महल की शान देख कर हैरानी जताई है। खास बात यह है कि महल के अंदर अंडरग्राउंड कमरे बने हुए थे। महल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नई दिल्ली। पुरातत्व विभाग के लोगों ने जमीन के अंदर से आलीशान महल ढूंढ निकाला है। यह 1200 साल पुराना बताया जा रहा है। यह महल इजरायल के दक्षिणी इलाके में बसे एक रेगिस्तान से मिला है। सोशल मीडिया पर इस महल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

आलीशान महल को देखकर नेगेव इलाके के लोगों के यूनिक रहन-सहन और वहां के लोगों की लाइफस्टाइल के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया है कि बेडौइन शहर में यह खोज हुई है। ये महल 8वीं या 9वीं शताब्दी के हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

Old Luxurious Palace 2.jpg

जमीन के अंदर मिले आलीशान महल के बीच में एक बड़ा सा आंगन था जिसके चारों तरफ लोगों के रहने के लिए कई कमरे बनाए गए थे। एक सेक्शन में संगमरमर का आलीशान दालान था। इसका फ्लोर पथरीला था और दीवारों पर सुंदर सजावट थी। पुरातत्व विभाग के लोगों को कांच के बरतनों के कई टुकड़े भी मिले हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

हैरानी की बात यह है कि आंगन के नीचे, खोजकर्ताओं को पत्थरों से बने भूमिगत कमरे भी मिले हैं। उन लोगों का मानना है कि रेगिस्तान में होने के बावजूद यहां पर ठंडक रहती होगी। इस जगह का इस्तेमाल सामान स्टोर करने के लिए किया जाता होगा।

Old Luxurious Palace 3

जमीन के अंदर बने कमरों को देख कर ऐसा लगता है कि उसे काफी सावधानी से बनाया गया है। यह काफी मजबूत भी है जिससे जमीन के अंदर से ही एक कमरे से दूसरे कमरे में जाया जा सकता है। इन कमरों का एक मुंह एक कुंड के पास खुलता है जहां ठंडा पानी पीने की व्यवस्था थी।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

पुरातत्व विभाग का कहना है कि आलीशान महल और यूनिक अंडरग्राउंड कमरों को देखकर लगता है कि इसके मालिक बहुत संपन्न होंगे।

खास बात यह है कि यह महल उसी काल के एक मस्जिद के पास मिली है। मस्जिद को जून महीने में इजरायल के पुरातत्व विभाग ने खोज निकाला था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web