OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

83 साल की महिला पोलैंड की रहने वाली है। और हाफिज और उसके बीच बातचीत फेसबुक के जरिए शुरु हुई थी। 
OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान से फिर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 83 वर्षीय विदेशी महिला ने 28 साल के युवक से शादी कर ली। खास बात ये है कि महिला अभी तक कुंवारी है और वह पोलैंड की रहने वाली है। इस दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और अब दोनों ने शादी करके जीवन भर साथ रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन: जयपुर में निवेश का अच्छा मौका JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 3.21 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

पाकिस्तान के हाफिजाबाद के काजीपुर में विदेशी वृद्ध महिला और 28 साल के युवक हाफिज नदीम की शादी एक साल पहले नवंबर 2021 में धूमधाम से हो चुकी थी, लेकिन उनकी शादी के बारे में खुलासा हाल ही में तब हुआ, जब उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों ने इस इंटरव्यू में खुलकर सभी सवालों के जवाब दिए। दोनों ने बताया कि कैसे उनकी पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई। इसके बाद महिला पोलैंड से अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई। यहां दोनों ने सामाजिक रीति रिवाज से निकाह कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

फेसबुक से हुआ प्यार, अब बने एक दूजे के
83 साल की महिला पोलैंड की रहने वाली है। और हाफिज और उसके बीच बातचीत फेसबुक के जरिए शुरु हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी। यहीं पर उन्होंने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली। जब महिला से रहा न गया तो उसने टिकट बुक कराई और पाकिस्तान पहुंच गई। यहां इन दोनों के प्यार को सभी ने स्वीकार किया और रीति-रिवाज के हिसाब से इनकी शादी भी करवाई गई।

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

दोनों का निकाह एक साल पहले नवंबर 2021 में हुआ था। शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं। उनकी शादी को एक साल पूरे भी हो गए। ऐसे में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से यह जोड़ा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सुर्खियों की वजह दोनों की उम्र में बहुत बड़ा अंतर होना और शादी के एक साल बाद भी साथ-साथ रहते हुए दोनों का खुश रहना है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web