OMG! लुका छिपी खेलते-खेलते दूसरे देश 3700 KM दूर पहुंच गया, 6 दिन बाद इस हाल में मिला

15 साल का लड़का अपने दोस्तों के साथ लुका छिपी खेल रहा था। इसी बीच उसने खुद को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बंद कर लिया और वहीं सो गया। जब तक वो जगता कंटेनर मलेशिया पहुंच चुका था। वो 6 दिन बाद मिला।
नई दिल्ली। लुका छिपी के खेल के दौरान 15 साल का एक लड़का 3700 किलोमीटर दूर दूसरे देश पहुंच गया। जब 6 दिन बाद वो मिला तो लोग हैरान रह गए। इस दौरान बच्चे के घरवालों उसकी खोजबीन में जुटे रहे। मामला बांग्लादेश के चटगांव का है, जहां से गुम हुआ लड़का 7 दिन बाद मलेशिया में मिला।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल का फहीम अपने दोस्तों के साथ चटगांव के बंदरगाह में लुका छिपी का गेम खेल रहा था। इसी बीच उसने खुद को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बंद कर लिया और वहीं सो गया। जब तक वो जागता कंटेनर मलेशिया पहुंच चुका था। ना तो उसके घरवालों और ना ही वहां काम कर रहे लोगों को इस बारे में भनक लगी।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
लेकिन जब मलेशिया के पोर्ट पर कंटेनर खोला गया तो अथॉरिटी के लोग चौंक गए। उसमें से एक लड़का निकला। पूछताछ में पता चला कि वो बांग्लादेश से है। जिसके बाद अथॉरिटी वालों ने इसकी सूचना चटगांव बंदरगाह के कर्मचारियों को दी।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
बांग्लादेश से मलेशिया पहुंच गया
11 जनवरी को गायब हुआ फहीम 17 जनवरी को मलेशिया के बंदरगाह में पाया गया। मलेशियाई समाचार एजेंसी, बरनामा के अनुसार, मलेशिया के गृह मंत्री दातुक सेरी सैफुद्दीन नस्युशन इस्माइल ने इस घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा- ऐसा माना जाता है कि लड़का कंटेनर में घुसा था, फिर वहीं सो गया और यहां पहुंच गया।
बताया गया कि फहीम कंटेनर में हफ्ते भर भूखा-प्यास रहा। इससे वो काफी कमजोर हो गया था और उसे बुखार भी था। बाहर निकालने के बाद उसे जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
पुलिस को शुरू में शक था कि ये मानव तस्करी का मामला हो सकता है लेकिन बांग्लादेशी अथॉरिटी से संपर्क करने के बाद सच्चाई सामने आ गई। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में मलेशियाई पुलिस को कंटेनर से एक 15 वर्षीय लड़के का शव बरामद हुआ था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप