कोरोना के बाद इस देश में फैली नई रहस्यमयी बीमारी, यहां लगा सख्त लॉकडाउन, घरों में कैद लोग

Pyongyang Lockdown: उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही अपने शरीर के तापमान की जांच कर उसकी जानकारी देने को कहा गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अज्ञात सांस की बीमारी फैसले के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।
सियोल। उत्तर कोरिया (North Korea) की राजधानी प्योंगयांग (Pyongyang) में 5 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान सभी नागरिकों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही राजधानी में मौजूद विदेशी दूतावासों को भी सरकार के आदेश का पालन करने की हिदायत दी गई है। स्थानीय न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्योंगयांग में एक अज्ञात सांस की बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बाद शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
NK न्यूज़ के अनुसार सरकार द्वारा जारी नोटिस में COVID-19 का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन प्योंगयांग शहर के निवासियों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। इतना ही नहीं दिन में कई बार तापमान की जांच करने और उसकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
सामान स्टॉक कर रहे निवासी
मंगलवार को स्थानीय वेबसाइट में बताया गया कि प्योंगयांग के लोगों में सख्त लॉकडाउन का डर है। इस वजह से लोग सामानों को स्टॉक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देश के दूसरे क्षेत्रों मेंं फिर से लॉकडाउन लगाया गया है या नहीं। उत्तर कोरिया ने पिछले साल अपने पहले COVID-19 आउटब्रेक को स्वीकार किया था, लेकिन अगस्त तक ऐलान कर दिया गया था कि वायरस पर जीत हासिल कर ली गई है। हालांकि इस देश ने कभी पुष्टि नहीं की कि कोरोना की वजह से कितने लोगों की अब तक मौत हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
बताया जाता है कि कोरोना की बजाय उत्तर कोरिया ने बुखार के रोगियों की दैनिक संख्या की सूचना दी थी जो लगभग 25 मिलियन की आबादी में 4.77 मिलियन की थी। लेकिन 29 जुलाई के बाद ऐसे मामलों की भी सूचना नहीं दी गई है। हांलांकि स्थानीय मीडिया ने फ्लू सहित सांस की बीमारियों से लड़ने के लिए महामारी-विरोधी उपायों पर रिपोर्ट प्रकाशित जरूर की है लेकिन लॉकडाउन की जानकारी नहीं दी है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए (KCNA) के मुताबिक दक्षिण कोरिया (South Korea) की सीमा के पास केसोंग शहर में public communication campaigns को तेज कर दिया गया है, ताकि सभी लोग महामारी विरोधी नियमों का पालन करें।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप