'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

 
trans copuple

ट्रांसजेंडर महिला का कहना है कि उनके बॉयफ्रेंड ने अचानक बच्चे को जन्म दिया। उनका बॉयफ्रेंड, प्रेग्नेंसी से अनजान था। ऑनलाइन मुलाकात के बाद कपल एक-दूसरे के करीब आए और उन्हें प्यार हो गया। पैरेंट्स बनकर कपल अब काफी खुश हैं, हालांकि बच्चे को लेकर कई लोग यकीन नहीं करते हैं कि ये उनका बच्चा है।

नई दिल्ली। ट्रांसजेंडर शख्स ने अचानक बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी को लेकर वह बिल्कुल अनजान था। इस शख्स के पेट में अचानक दर्द होने लगा था। एक वीडियो में कपल ने अपनी स्टोरी शेयर की है।  

27 साल के नीनो ट्रांसजेंडर हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड 22 साल की जोसलिन भी ट्रांसजेंडर हैं। कपल न्यूयॉर्क (अमेरिका) में रहता है। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले ऑनलाइन हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।

नीनो जब जोसलिन से मिले तो वह पुरुष से महिला के तौर पर परिवर्तित हुए थे, वह करीब 7 साल से हारमोंस थैरेपी ले रहे थे। ठीक नीनो की तरह जोसलिन भी हारमोंस ले रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

कपल की चाहत थी कि वह प्रेग्नेंसी कंसीव कर सके। फिर अचानक ही कपल के जीवन में खुशी देने वाला एक दिन आया, जब नीनो के पेट में अचानक दर्द हुआ। इसके बाद नीनो ने बाथरूम के अंदर बेटे को जन्म दिया।

trans copuple
नीनो और जोसलीन

नीनो ने कहा कि जब उनके बच्चे का जन्म हुआ तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। एकबारगी को उन्हें लगा कि उनकी ही आंत बाहर निकल रही है, लेकिन असल में यह बच्चे के पैर थे। ट्रांस कपल अब पैरेंट्स बनने के बाद काफी खुश है। पैरेंट्स बनने की खुशी बताते बताते नीनो इंटरव्यू में भावुक हो गए और रोने लगे।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

'लोग हमें जज करते हैं' 
जोसलिन और नीनो पैरेंट्स बनने के बाद काफी खुश हैं। उनके दोस्त भी इस बात पर फूले नहीं समां रहे हैं। लेकिन, कपल की शिकायत है कि ट्रांसजेंडर पैरेंटस होने की वजह से कई लोग खराब रिएक्शन देते हैं। नीनो ने कहा कि कई लोग सोचते हैं जोसलिन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है और यह बच्चा भी उनका नहीं है। कई बार लोग हमें चिढ़ाते भी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

18 साल की उम्र में हुआ अहसास 
नीनो ने कहा कि जब वह 18 साल के हुए, तब जाकर उन्हें अपने शरीर के अंदर की चीजों का अहसास हुआ, उससे पहले वह अपनी जिंदगी बतौर पुरुष जी रहे थे। जोसलिन ने कहा कि जब वह युवावस्था में आईं तो उन्हें अहसास हुआ कि वह ट्रांसजेंडर हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web