मेक्सिको : जेल पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 14 लोगों की मौत, 24 कैदी भागे

 
mexico

मेक्सिको में जेल पर हमले के बाद कैदियों के बीच भी लड़ाई शुरू हो गई। यह लड़ाई आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई। इसमें 13 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

 

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ शहर स्थित एक जेल पर बख्तरबंद वाहनों में आए बंदूकधारियों ने रविवार तड़के हमला कर दिया, जिसमें 10 सुरक्षा कर्मियों और चार कैदियों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चिहुआहुआ के स्टेट प्रोसिक्यूटर के ऑफिस ने एक बयान में बताया कि सुबह करीब 7 बजे कुछ बख्तरबंद वाहन जेल पहुंचे और उस पर सवार बंदूकधारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में 10 सुरक्षा कर्मियों और चार कैदियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य सुरक्षा कर्मी और कम से कम 24 कैदी घायल हो गए।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

जेल के बाहर नए साल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे कैदियों के रिश्तेदार
बयान के अनुसार, मेक्सिको के सैनिकों और राज्य की पुलिस ने रविवार रात जेल को फिर अपने नियंत्रण में ले लिया। बंदूकधारियों ने हमले से कुछ देर पहले पास के एक मुख्य मार्ग पर नगरपालिका पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद हमर में हमलावरों ने जेल के बाहर सुरक्षा एजेंटों के एक अन्य ग्रुप पर गोली चला दी। कुछ कैदियों के रिश्तेदार परिसर के बाहर नए साल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे, जिससे वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

जेल से भाग निकले 24 कैदी
हमले के बाद जेल में भी कैदियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। यह लड़ाई आपराधिक बैंड और ड्रग कार्टेल के कैदियों की सेल में हुई। इस लड़ाई में 13 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। प्रोसिक्यूटर ने बताया कि हमले के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद। बहरहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि 24 कैदी जेल से कैसे भाग गए। मामले की जांच जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अगस्त में इसी जेल में हुए दंगों में 11 लोग मारे गए थे
गौरतलब है कि जुआरेज़ में अगस्त में इसी जेल में हुए दंगों में 11 लोग मारे गए थे। रविवार को जेल पर हुए हमले से कुछ समय पहले नगरपालिका पुलिस पर हमला किया गया था। हालांकि पुलिस ने उनका पीछा कर चार हमलावरों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने एसयूवी में सवार दो बंदूकधारियों का मार गिराया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web