Lockdown: इस शहर में कोरोना के बाद फैली नई बीमारी, लगाना पड़ा 5 दिन का लॉकडाउन

यहां नागरिकों में एक ऐसी बीमारी फैल रही है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
 
Lockdown: इस शहर में कोरोना के बाद फैली नई बीमारी, लगाना पड़ा 5 दिन का लॉकडाउन

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में पांच दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। यहां नागरिकों में एक ऐसी बीमारी फैल रही है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। साउथ कोरिया स्थित एनके न्यूज ने एक सरकारी नोटिस का हवाला देकर इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी नोटिस में कोरोना वायरस का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें सिर्फ सांस संबंधित बीमारी की ही बात की गई है। प्योंगयांग के नागरिकों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। तानाशाह सरकार ने एडवाइजरी जारी कर यह भी कहा है कि लोग दिन में कई बार अपना तापमान जांचकर रिकॉर्ड करें।

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

एनके न्यूज के अनुसार, लॉकडाउन का फैसला आने से पहले ही प्योंगयांग के लोगों को घरों में चीजों का स्टॉक रखते देखा गया। लॉकडाउन देश के दूसरे शहरों में भी लगा है या नहीं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में लूनर न्यू ईयर के मौके पर प्योंगयांग से जो तस्वीरें आ रही हैं, उसमें लोगों को डबल फेस मास्क लगाए देखा जा सकता है। नॉर्थ कोरिया ने महामारी की शुरुआत से ही देश में कोरोना संक्रमण को नकारा था। 

यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...

हालांकि, यहां आधिकारिक तौर पर पहला केस 12 मई 2022 में रिपोर्ट किया गया था। इसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि सरकार कोरोना के आंकड़े छुपा रही है। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चिंता जताई थी। वहीं, तानाशाह सरकार ने अगस्त 2022 में कोरोना पर जीत का ऐलान कर दिया था। नॉर्थ कोरिया ने कुछ समय तक 'रहस्यमयी बुखार' की डेली केस रिपोर्ट जारी की थी, लेकिन इसे भी जुलाई के बाद बंद कर दिया गया था। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो 2 करोड़ 50 लाख की आबादी वाले देश में 40 लाख 77 हजार लोग बीमारी की चपेट में आए थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web