कोविड: चीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घिरा, EU से बढ़ा टकराव, अमेरिका ने भी जवाब दिया

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, इजराइल, मलेशिया, मोरक्को, कतर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, जापान और यूरोपीय संघ के कई देशों ने चीनी यात्रियों को कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाने का निर्देश दिया है।
बीजिंग। चीनी यात्रियों पर कोविड प्रतिबंधों को लेकर चीन की तरफ से चेतावनी मिलने के बाद अमेरिका ने भी जवाब दिया है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि देश अपने नागरिकों के सुरक्षित रखने के लिए उपाय कर रहे हैं। चीन में कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद तेजी से संक्रमण का ग्राफ बढ़ा था। इसके बाद कई देशों ने चीनी यात्रियों की जांच समेत नियम तैयार किए थे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, इजराइल, मलेशिया, मोरक्को, कतर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, जापान और यूरोपीय संघ के कई देशों ने अपने विमानों में सवार होने से पहले चीनी यात्रियों को कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाने का निर्देश दिया है। जबकि बड़ी संख्या में चीनी पर्यटकों यात्रियों को आकर्षित करने वाले देश मोरक्को ने भी चीनी यात्रियों के देश में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
चीन ने क्या कहा था
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमारा मानना है कि चीन को निशाना बनाकर कुछ देशों द्वारा लगाईं गईं पाबंदियों का वैज्ञानिक आधार नहीं है।' उन्होंने कहा, 'इनमें से कुछ उपाय अनुपातहीन हैं और बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कोविड पाबंदिया लगाए जाने को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं और पारस्परिकता के सिद्धांत के माध्यम से इसी तरह के कदम उठाएंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
अमेरिका का जवाब
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने कहा कि अपने नागरिकों को बचाने के लिए उपाय कर रहे देशों से बदला लेने की बीजिंग के पास वजह नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाबंदियां 'सार्वजनिक स्वास्थ्य और विज्ञान पर आधारित थीं।' उन्होंने कहा कि देश ऐसा अपने नागरिकों के बचाने के लिए कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
EU ने किया वैक्सीन देने का वादा
इधर, यूरोपीय संघ ने चीन की मदद के लिए कोविड वैक्सीन देने की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे लेकर चीन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
चीन-ईयू में बढ़ा टकराव
कोविड-19 संकट को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) एवं चीन के बीच राजनीतिक गतिरोध मंगलवार को और बढ़ गया। यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने यात्रा पाबंदी लगाने की शुरुआत की है जिसका चीन ने जबर्दस्त विरोध किया है। चीन सरकार के प्रवक्ता माओ निंग ने यह कहते हुए टीकों समेत विभिन्न मदद की यूरोपीय संघ की पेशकश खारिज कर दी कि स्थिति 'नियंत्रण में है' और दवाइयां 'पर्याप्त मात्रा' में हैं। 27 देशों का समूह यूरोपीय संघ चीन से आने वाले यात्रियों पर कुछ बंदिशें लगाने की ओर बढ़ रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप