Kabul: अफगान विदेश मंत्रालय के बाहर हुआ धमाका, अंदर चीन-तालिबान के बीच चल रही थी मीटिंग, 20 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के बाहर बुधवार को ब्लास्ट हुआ। इसमें 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अफगानिस्तान की हुकूमत पर काबिज तालिबान ने ब्लास्ट में मरने वालों के बारे में कुछ नहीं कहा है। धमाके के वक्त तालिबान और चीनी अधिकारियों के बीच मीटिंग चल रही थी। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ये एक सुसाइड अटैक था। काबुल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन खालिद जादरान ने ब्लास्ट की जानकारी तो दी, लेकिन ये नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
आपको बता दे 12 दिसंबर को चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला हुआ था। कुल तीन हमलावरों ने होटल को निशाना बनाया था। तीनों को मार गिराया गया। घटना में दो विदेशी नागरिक घायल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हमले के वक्त होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद थे। कुछ फुटेज भी सामने आए। इनमें होटल के एक हिस्से में आग नजर आ रही थी।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
वहीं, इसके पहले 1 जनवरी को काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका हुआ था। इसमें 8 लोग घायल हुए थे। 29 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रॉविंस में धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब एक सरकारी दफ्तर के स्टाफ की डेस्क के नीचे रखा बम फट गया था। 26 दिसंबर को बादशाहखान प्रॉविंस में हुए धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप