Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

नई दिल्ली। 78 Year Old Man Marries 18 Year Old Girl: प्यार, मोहब्बत और शादी के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान की इच्छा से ही होते हैं। इन चीज़ों पर किसी का बस नहीं होता है। कई बार तो मोहब्बत और शादी ऐसी परिस्थितियों में भी होते हैं कि ये सुनने वालों के लिए काफी अजीब हो जाते हैं। एक ऐसी ही शादी हुई है फिलीपींस में, जहां एक शख्स ने अपनी पोती की उम्र की लड़की से शादी कर ली।
दादा की उम्र के आदमी ने 18 साल की लड़की ने शादी रचा ली और ये रिश्ता प्यार की उपज बताया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कपल पहले 2 साल तक डेटिंग भी कर चुका है। जिस आदमी ने शादी की है, उसका नाम राशिद मंगाकोप है और वो रिटायर्ड हैं, जबकि लड़की इसी साल बालिग हुई है। ये अजीबोगरीब शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
15 साल की लड़की को हुआ 75 के शख्स से प्यार
अगर अब तक आप सोच रहे हैं कि ये शादी अरेंज मैरिज है या फिर ज़ोर-ज़बरदस्ती से कराई गई, तो आप गलत हैं। 3 साल पहले राशिद की मुलाकात हलीमा अब्दुल्लाह से एक पार्टी में हुई थी। उस वक्त राशिद की उम्र 75 साल थी और हलीमा 15 साल की थीं। इन दोनों का ही ये पहला रिश्ता था और 3 साल की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी कर ली। रिश्ते में राशिद अपनी दुल्हन के चाचा लगते थे और उसके पिता उनके लिए काम करते हैं। इस रिश्ते में कोई 10-20 साल का नहीं बल्कि 60 साल का फर्क है।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
मां-बाप की मर्जी से हुई शादी
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक राशिद की उम्र भले ही ज्यादा है, लेकिन पहले उनकी शादी नहीं हुई थी। यही वजह है कि हलीमा के घरवालों को इस रिश्ते से कोई ऐतराज़ नहीं हुआ। फिलीपींस के कानून के मुताबिक 21 साल से कम उम्र के शख्स की शादी उसके माता-पिता की मर्जी से हो सकती है। ऐसे में हलीमा और राशिद की शादी में कोई परेशानी पेश नहीं आई। वे अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं और जल्द ही फैमिली भी प्लान कर रहे हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका
JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188