जापान पर महंगाई का अटैक! गैस-बिजली की बढ़ी कीमत और कमजोर करंसी बनी वजह, लोगों ने कहा- बच्चे पालना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। जापान में दिसंबर 2022 में महंगाई दर पिछले 41 सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले महीने जापान में महंगाई दर 4 फीसदी रही। इस वजह से जरूरी सामानों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। महंगाई की वजह से लोगों को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का कारण कमजोर होती जापानी येन करेंसी और बढ़ते एनर्जी बिल्स को बताया जा रहा है। NHK वर्ल्ड मीडिया आउटलेट को जापान के एक पेरेंट ने बताया- दिसंबर 2022 में उनका बिजली बिल एक साल पहले की तुलना में डेढ़ गुना हो गया। वहीं गैस के दाम 20% बढ़ गए हैं। महंगाई की वजह से उन्हें अपने खर्चे कम करने पड़ेंगे, जिससे उन्हें बच्चे पालने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
जापान में साल भर में खाने और गैस के दामों में 20 हजार येन (160 डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नवंबर में लोगों की आय 3.8% कम हो गई। इस सबके बावजूद जापान में महंगाई दर दूसरे बड़े देशों के मुकाबले कम है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2022 में महंगाई दर अमेरिका में 6.5%, यूरोप में 9.2% और ब्रिटेन में 10.5% रिकॉर्ड की गई थी। बैंक ऑफ जापान ने महंगाई दर को 2% से कम रखने का लक्ष्य रखा था। लेकिन पिछले 9 महीनों से महंगाई दर लगातार 2% से ज्यादा बनी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
जापान के निवेशक और आर्थिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे थे कि महंगाई से निपटने के लिए बैंक ऑफ जापान ब्याज दरें बढ़ाएगी। लेकिन बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल ब्याज दरें जीरो के आसपास ही हैं। वहीं, 2022 में जापान का सालाना व्यापार घाटा 1979 के बाद सबसे ज्यादा था। जापान ने पिछले साल 18.2% ज्यादा निर्यात किया लेकिन इस दौरान आयात 39% बढ़ गया जिससे व्यापार घाटा भी बढ़ा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप