ठंडी में भी गर्मी का अहसास: स्विटजरलैंड, पौलैंड सहित यूरोप के 100 से अधिक शहरों में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

 
munsiyari cold

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में क्रिसमस की शाम सबसे गर्म दर्ज की गई। वहां नए साल यानी 1 जनवरी को भी तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस (66.02 डिग्री फारेनहाइट) दर्ज किया गया, जो अप्रत्याशित है।

रॉयटर्स,लंदन ब्रुसेल्स। क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न के दौरान यूरोप के जिन शहरों की वादियों में ठंड अपने चरम पर होती थी, वहां इस बार उच्च तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ठंडक में भी गर्मी का अहसास करा रहा है। इसकी वजह से जलवायु कार्यकर्ताओं ने यूरोपीय सरकारों से अल्पकालिक राहत की पेशकश करने और  जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

स्विट्जरलैंड से पोलैंड और हंगरी तक सैकड़ों शहरों में पिछले दिनों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में क्रिसमस की शाम सबसे गर्म दर्ज की गई। वहां नए साल यानी 1 जनवरी को भी तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस (66.02 डिग्री फारेनहाइट) दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

फ्रांस जहां, 30/31 दिसंबर की रात से तापमान ने रिकॉर्ड दर्ज कराना शुरू कर दिया था,वहां भी नए साल के दिन दक्षिण पश्चिम में तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। नतीजा यह रहा कि नए साल पर गुलजार रहने वाले यूरोपीय स्की रिसॉर्ट बर्फ की कमी के कारण सुनसान पड़े रहे।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

चेक टेलीविजन ने सूचना दी कि कुछ निजी बगीचों में पौधों पर फूल आने लगे हैं, जबकि स्विट्जरलैंड के मौसम विज्ञान और जलवायु विज्ञान कार्यालय ने चेतावनी जारी की है कि समय से पहले खिलने वाले हेज़ेल पौधों के फूलों के परागकण से एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

स्पेन के बिस्के प्रांत के बिलबाओ हवाई अड्डे पर तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियसपर पहुंच गया। बिलबाओ के गुगेनहाइम संग्रहालय के बाहर  नर्वियन नदी के किनारे लोग टहलते हुए या बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बिलबाओ निवासी 81 वर्षीय यूसेबियो फोल्गेइरा ने कहा, "यहां हमेशा बहुत बारिश होती है, यह बहुत ठंडा रहती है लेकिन इस जनवरी में गर्मी महसूस हो रही है।"

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

फ्रांसीसी पर्यटक जोआना होस्ट ने कहा: "यह बाइकिंग के लिए बहुत सुहाना मौसम है, जिसका हम आनंद ले रहे हैं लेकिन हम जानते हैं कि यह ग्रह के जलने जैसा है। इसलिए हम इसका आनंद तो ले रहे हैं लेकिन साथ ही हम डरे हुए भी हैं।"

वैज्ञानिकों ने अभी तक उन कारणों का विश्लेषण नहीं किया है कि क्यों जनवरी में यूरोप की शहरों में गर्मी बढ़ रही है लेकिन यह बात साफ है कि जलवायु परिवर्तन ने हाल के उच्च तापमान को प्रभावित किया है। ये गर्मी मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान की लंबी अवधि की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

साल 2021 मे पश्चिमी कनाडा और अमेरिका में घातक गर्मी की लहरें पैदा हुई थीं।अमेरिका के ओरेगन में पोर्टलैंड शहर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था, जबकि वाशिंगटन में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।  ब्रिटिश कोलंबिया के लिटन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, माना जाता है कि इस विकट मौसमी घटना के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web