सदियों पुराना शहर निकला जमीन के भीतर से, मिले कई मंदिर!

 
getty images

जंगल के नीचे से सदियों पुराना शहर मिला है। इस शहर में कई मंदिर, घर और बाजार होने के सबूत मिले हैं। हाल में इस शहर की खोज हुई। यह शहर माया सभ्यवता से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस शहर को तलाशने के लिए 95 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैले जंगल का हवाई सर्वेक्षण किया गया।

 

नई दिल्ली। माया सभ्य।ता से जुड़ा सदियों पुराना एक शहर जंगल के नीचे से मिला है। इस शहर में कई मंदिर, घर, बाजार और नहर होने के सबूत मिले हैं। शहर को खोजने के लिए लेजर इमेंजिंग टेक्नोआलॉजी का उपयोग किया गया। 

शोधकतार्आं को यह पुराना शहर एक अभियान के तहत मिला। यह शहर कैंपचे (मेक्सिको) के घने जंगलों के बीच में मिला है। दरअसल, शोधकर्ता 'कलकमुल आर्कियोलॉजिकल साइट' के पास रिसर्च कर रहे थे, तब यह शहर मिला। 

'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक इस पुराने शहर में कई खंडहर मिले हैं, यह जगह कलकमुल आर्कियोलॉजिकल साइट के अंडर में आती है। नेशनल इंस्टीरट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलोजी एंड हिस्ट्री  (INAH) के शोधकर्ताओं ने जंगल के अंदर छिपे इस शहर को तलाशने के लिए LiDAR (laser imaging, detection, and ranging) तकनीक का उपयोग किया।

टेक्सा स में मौजूद 'द नेशनल सेंटर फॉर एयरबॉर्न लेजर मैपिंग (NCALM) ने 95 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैले जंगल का हवाई सर्वेक्षण किया। 

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

इसके अलावा मेक्सिको के हिडाल्गो  प्रोविंस के पाचुआ में मौजूद Aerotecnologia Digital SA de CV के विशेषज्ञों ने भी इस ऑपरेशन में सहयोग किया। 

'मिरर' के मुताबिक, इस शहर को तलाशने के लिए 'लेजर इमेजिंग टेक्नो लॉजी' का उपयोग किया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि माया सभ्यलता वाला अमेरिका में मौजूद यह सबसे बड़ा और पुराना शहर रहा होगा। 

शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि यहां की जनसंख्याक 50 हजार रही होगी और यह शहर 150 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

इस बारे में डॉ कैथरीन टेल और आर्कियोलॉजिस्ट एड्रियाना वेलक्वेाज मॉरलेट ने कहा कि जो नए नतीजे आए हैं, उससे कलकमुल में पहले भी लोगों के होने के अस्तित्व के बारे में पता चला है। 

getty
'लेजर इमेजिंग टेक्‍नोलॉजी' का उपयोग शहर को तलाशने के लिए किया गया (गेटी)

शोधकर्ताओं ने बताया कि 60 से ज्यामदा अलग-अलग स्ट्रेक्चर अंडरग्राउंड कॉम्पहलेक्स के अंदर मिले हैं। INAH ने इस बारे में बताया कि जंगल के बीच से कई मंदिर, अभ्याेरण्य, संभावित बाजार मिले हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

'कलकमुल' यूनेस्को की लिस्ट में शामिल
'कलकमुल' माया आर्कियोलॉजिकल साइट है और कैंपचे में मौजूद है। यह जगह जंगलों के बीच में पेटेन बेसिन रीजन में मौजूद है। इसके बारे में दावा किया जाता है, यह माया सभ्यसता के सबसे ताकतवर और पुराने शहरों में शामिल रहा होगा। माया आर्कियोलॉजिकल साइट ग्वाकटेमाला के बॉर्डर से 35 किलोमीटर की दूरी पर है और वर्तमान में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। 

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

2018 में भी हुआ था LiDAR तकनीक का उपयोग 
साल 2018 में भी LiDAR इमेजिंग तकनीक का उपयोग इस साइट के पास हुआ था, तब यहां हजारों माया सभ्यभता से जुड़े घर मिले थे। 2100 किलोमीटर से ज्याहदा का इलाका उस समय रिसर्च में शामिल हुआ था। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web