Britain: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में किया खुलासा, बड़े भाई ने किया था उनपर हमला, जानिए पूरा मामला...

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने खुलासा किया है कि बड़े भाई प्रिंस विलियम ने उनपर हमला किया था। 2019 में एक बहस के दौरान विलियम ने उनका कॉलर पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। हैरी कुत्ते के खाने के लिए रखे एक कटोरे पर गिर गए। उनके वजन से कटोरा टूट गया और उसके टुकड़े हैरी की पीठ में घुस गए। इससे हैरी की पीठ पर घाव हो गए। हैरी ने यह जानकारी अपनी ऑटोबायोग्राफी में दी है। उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘स्पेयर’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इंग्लैंड के ‘गार्जियन’ अखबार ने किताब के कुछ अंश साझा किए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
प्रिंस हैरी की किताब का नाम ‘स्पेयर’ शाही परिवार की एक पुरानी कहावत से लिया गया है। कहावत के मुताबिक, पहला बेटा सत्ता और पावर का वारिस होता है। वहीं दूसरा बेटा सिर्फ एक स्पेयर होता है। जिसकी जरूरत सिर्फ तभी होती है जब बड़े बेटे को कुछ होता है। हैरी किताब में बताते हैं कि उनका जन्म होने पर पिता किंग चार्ल्स ने उनकी मां से डायना ने कहा था- बहुत बढ़िया, तुमने मुझे वारिस और स्पेयर दोनों दे दिए हैं। अब मेरा काम खत्म हुआ।
यह खबर भी पढ़ें: Dussehra special: इन 6 जगहों पर राम नहीं, रावण की होती है पूजा, दशहरे पर नहीं जलते पुतले
तो वहीं, 10 जनवरी को किताब के आधिकारिक लॉन्च के बाद और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। उससे पहले हैरी के दो इंटरव्यू भी प्रसारित होंगे जो उन्होंने UK के ITV न्यूज और US के CBS को दिए हैं। ITV न्यूज ने इंटरव्यू का ट्रेलर जारी किया है जिसमें हैरी कह रहे हैं कि वे अपने पिता और भाई को वापस पाना चाहते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप