ब्राजील : मॉडल को 9 में से 5 पत्नियों ने दिया तलाक, 4 लड़कियां होते हुए फिर शादी का बना रहा मन

Arthur O Urso Wives Name: ब्राजील के रहने वाले मॉडल आर्थर ओ ऊर्सो ने पिछले साल 9 लड़कियों से शादी की थी। कुछ दिनों बाद उनकी एक पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया था। अब 4 अन्य पत्नियों ने भी अलग होने का फैसला किया है। आर्थर ओ ऊर्सो ने कहा है कि भविष्य में वह और भी शादियां करेंगे।
ब्राज़िलिया। ब्राजील के मॉडल आर्थर ओ ऊर्सो ने 9 महिलाओं से शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह फिर से शादी करने की इच्छा रखते हैं। आर्थर ने बताया है कि अपनी चार पत्नियों से वह अलग हो रहे हैं। आर्थर ने चार पत्नियों से तलाक लेने का फैसला किया है. उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो में शादी की थी। 36 साल के आर्थर ने एक चर्च में शादी की थी। कुछ दिनों पहले वह तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने अपनी हर पत्नी को समय देने के लिए सेक्स का रोस्टर बनाया था। बाद में आर्थर ने कहा था कि सेक्स रोस्टर के हिसाब से रोमांस आसान नहीं था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यह खबर भी पढ़ें: World का सबसे Dangerous Border, बिना गोली चले हो गई 4000 लोगों की मौत, कुछ रहस्यमय तरीके से हो गए गायब
लेकिन अब आर्थर अपने तलाक के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। लेकिन इसके बाद आर्थर और उनकी चार पत्नियों ने तलाक का फैसला किया है। आर्थर अब सिर्फ चार पत्नियों के साथ रह रहे हैं। 2021 में आर्थर ने बहुपत्नी संबंध बनाने के लिए ब्राजील के एक चर्च में प्रतीकात्मक समारोह आयोजित किया था। तब उन्होंने 9 लड़िकियों से शादी की थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही उस लड़की ने इस रिश्ते से खुद को अलग कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
बड़े घर में रहते थे साथ
आर्थर ने अपने लिए एक बड़ा घर बनाया, जिसका नाम उन्होंने 'मैन्शन ऑफ फ्री लव' रखा। उन्होंने यह घर इस हिसाब से बनाया था, कि वह अपनी आठ पत्नियों के साथ रह सकें। हालांकि स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। कुछ लोगों ने उनके घर की दीवार पर लिख दिया, 'शैतान का परिवार, चले जाओ।' आर्थर ने बताया कि इन चीजों से हम सभी चिंतित थे। हम इसे लेकर डरे हुए थे, लेकिन बाद में हमने बैठ कर बातचीत की। हम यहां ठीक से रह रहे हैं, कुछ मतभेद हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी असामान्य नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
क्यों हुआ तलाक
आर्थर ने कहा, 'हमारी दिनचर्या होती है, लेकिन सब दिन एक जैसा न हो हम इससे भी बचते हैं।' उन्होंने कहा, 'छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ गए और हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें अलग होना चाहिए। हम शांति से अलग हुए हैं। हर किसी ने कहा कि मुक्त प्रेम ऐसा ही होना चाहिए। व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करें और समझें कि अलग होने का समय कब आ गया है, ताकि बिना तनाव और गतिरोध के अलग हो सकें।' आर्थर ने भविष्य में और शादियों की ख्वाहिश जताई है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा शादी कब करूंगा। लेकिन मैं अपनी जिंदगी में और महिलाएं चाहता हूं।'
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप