न्‍यूयॉर्क में नए साल के जश्न के दौरान 3 पुलिस अधिकारियों पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

पुलिस ने लड़के की एक डायरी जब्त की है जो घटना को अंजाम देते हुए सड़क पर गिर गई थी। 
 
न्‍यूयॉर्क में नए साल के जश्न के दौरान 3 पुलिस अधिकारियों पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवेयर पर 31 दिसंबर की रात पुलिस अफसरों पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लग चुका है। इस हमले का आरोप ट्रेवर बिकफोर्ड नाम के एक 19 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने लड़के की एक डायरी जब्त की है जो घटना को अंजाम देते हुए सड़क पर गिर गई थी। दरअसल 31 दिसंबर की रात करीब 10 बजे टाइम्स स्केवयर की 52 स्ट्रीट पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के कई पुलिस वाले मौजूद थे। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

इसी दौरान ट्रेवर बिकफोर्ड ने चाकू निकाला और एक के बाद एक तीन पुलिसवालों पर हमला कर दिया। हमले को रोकने के लिए एक पुलिस वाले ने अपराधी लड़के के कंधे पर गोली चला दी। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। बिकफोर्ड को दो दिन से पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। साथ ही उसका इलाज भी किया जा रहा है। 31 दिसंबर को डायरी में आखिरी बार कुछ लिखा गया था। लड़के ने आशंका जताई थी कि ये उसकी लास्ट एंट्री हो सकती है। डायरी में लड़के ने यह भी लिखा है कि उसके मरने के बाद उसकी चीजों को परिवार के बीच कैसे बांटा जाए। ट्रेवर बिकफोर्ड की डायरी में लड़के ने यह भी बताया है कि मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए।

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

न्यूयॉर्क में हमले से पहले ही 19 साल का लड़का अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी FBI के रडार पर था। दिसंबर के महीने में FBI ने अमेरिका के मेन में उससे पूछताछ की थी। उसने कहा था कि वो विदेश जाकर अपने साथी मुसलमानों की मदद करना चाहता है और अपने धर्म के लिए जान देने की इच्छा रखता है। बिकफोर्ड के अफगानिस्तान जाकर तालिबान में शामिल होने की चाहत रखने से उसकी मां और दादी काफी परेशान थे। 

यह खबर भी पढ़ें: पक्षी जो बिना रुके उड़ता रहा 13,560 किलोमीटर, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने इसके बारे में

FBI ने इस मामले में अपनी जांच को और गहरा किया जिसके बाद उसे अपनी वॉचलिस्ट में भी शामिल कर लिया। हालांकि उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। तो वहीं, CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें लड़के ने लिखा था कि वो तालिबान में शामिल होना चाहता है। डायरी में उसने अपने भाई के अमेरिकी मिलिट्री ज्वाइन करने पर नाराजगी जताई है। उसने लिखा था कि एक समय था जब हम बहुत करीब हुआ करते थे, लेकिन अब वो समय गुजर चुका है। अब तुम मेरे दुश्मनों में शामिल हो चुके हो।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web