दुनिया के 8 ऐसे अजीबोंगरीब देश जहां न सरकार है, ना जेल है और ना ही कोई रेलवे लाइन

नई दिल्ली। दुनिया में लगभग 200 देश हैं। हम हमेशा ही दुनिया के अनोखे रीति रिवाजों, प्राकृतिक आश्चर्य और संरचनाओं की बात करते हैं। वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों के व्यंजनों के बारे में भी हम सुनते ही रहते हैं, लेकिन क्या आप उन देशों के बारे में जानते हैं, जिनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है। ये देश किसी आश्चर्य या अनोखी परंपरा के लिए नहीं, बल्कि इसलिए जाने जाते हैं क्योंकि इनके पास वो सब नहीं है, जो लगभग हर देश के पास होता है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इन देशों के पास न कोई नदी है और न ही सांप। यहां तक की कुछ देश तो ऐसे हैं, जो बिना किसी सरकार के चल रहे हैं। यही चीजें इनकी खासियत बन गई हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कुछ चीजें आज भी मिसिंग हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
आइसलैंड
मच्छर दुनिया के हर देश में पाए जाते हैं, लेकिन आइसलैंड एक ऐसा देश है, जहां मच्छर नहीं है। जहां मच्छर हर साल लाखों लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं, वहां यह देश मच्छरों से पूरी तरह मुक्त है।
ग्रीनलैंड
अपने नाम के अनुरूप ग्रीनलैंड बिलकुल भी हरा भरा नहीं है। बल्कि आपको जानकर हैरत होगी कि यह एकमात्र ऐसा देश है, जहां घास नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
स्पेन
स्पेन एक ऐसा देश है, जिसके राष्ट्रगान में कोई शब्द नहीं है। आपने कभी विश्व कप में खिलाड़ियों के चेहरे पर ध्यान दिया हो, तो वो बस होंठ हिला रहे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे स्पैनिश हैं। पहले राष्ट्रगान में शब्द होते थे, लेकिन उन्हें फासीवाद समझा जाता था।
ब्रिटेन
यहां टिकटों पर कोई नाम नहीं है। दुनिया में केवल यही देश ऐसा है, जिसे अपने टिकटों पर अपने देश का नाम शामिल करने की जरूरत नहीं है। फिर भले ही इनका उपयोग विदेश भेजने के लिए ही क्यों न किया जा रहा हो।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
बेल्जियम
बेल्जियम दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां किसी सरकार का राज नहीं है। 2011 में, बेल्जियम ने सबसे लंबे समय तक आधिकारिक सरकार के बिना देश रहने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कोस्टा रिका
कोस्टा रिका एक ऐसा देश है जहां 1948 के बाद से कोई सेना नहीं है। कोस्टा रिका वास्तव में आधिकारिक सैन्य बलों के बिना देश चला रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
वेटिकन
दुनिया में हर देश की लगभग कोई न कोई नदी प्रसिद्ध होती है। लेकिन वेटिकन में कोई नदी नहीं है।
भूटान
रेलवे तो हर देश की लाइफ लाइन होती है। यह दुनिया में सभी जगह पहुंच चुकी है, लेकिन भूटान में आपको दूर-दूर तक कोई रेलवे लाइन दिखाई नहीं देगी। यहां आज तक रेलवे नेटवर्क विकसित नहीं हो पाया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप