नदी से 70 KG वजनी जीव निकला, डायनासोर से भी पुराना, देखते ही लोग रह गए हैरान

विशालकाय जीव के हाथ लगते ही पिता और पुत्र रातोरात सेलिब्रिटी बन गए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये जीव डायनासोर से भी पुरानी प्रजाति का है। इसका वजन 70 किलो से भी अधिक था, जबकि लंबाई 7 फीट से ज्यादा थी।
नई दिल्ली। पिता-पुत्र की एक जोड़ी नदी में फिशिंग के लिए गई थी। तभी उनके हाथ ऐसी मछली लगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। इसका वजन 70 किलो से भी अधिक था। वहीं, इसकी लंबाई 7 फीट से ज्यादा थी। बताया गया कि मछली की ये प्रजाति डायनासोर से भी पुरानी है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
विशालकाय मछली के हाथ लगते ही पिता और पुत्र रातोरात सेलिब्रिटी बन गए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के अलबामा का है। यहां कीथ डीस नाम के शख्स अपने बेटे हंटले के साथ Mobile–Tensaw River Delta गए थे।
फिशिंग के वक्त उनके हाथ 162 पाउंड (72 किलो 500 ग्राम) की मछली लग गई। इसे देखकर दोनों चौंक गए, क्योंकि इसके पहले उन्हें कभी इतनी बड़ी मछली नहीं मिली थी। पिता-पुत्र की जोड़ी ने जो मछली पकड़ी है उसका नाम एलीगेटर गार (Alligator Gar) है। यह गार परिवार की सबसे बड़ी प्रजाति है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
हालांकि, Alligator (घड़ियाल) से इसका कोई संबंध नहीं है। केवल इसके बड़े आकार, नुकीले दांतों आदि के कारण इसे ये नाम दिया गया है। एलीगेटर गार मछली अमेरिका के मीठे पानी में पाई जाती है और यह करीब 10 फीट तक की हो सकती है। इसका जबड़ा बेहद मजबूत होता है। ये प्रजाति डायनासोर से भी पुरानी है और अभी तक जीवित है।
पिछले हफ्ते इसको लेकर अलबामा डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन एंड नेचुरल रिसोर्सेज (ADCNR) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कीथ और हंटले की जोड़ी ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मछली पकड़ी है। उन्होंने 11 पाउंड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
कीथ डीस और उनके बेटे ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि देखने के बाद इस मछली को पकड़ने में उन्हें 2 घंटे से ज्यादा लगे। वह करीब 7 फीट की थी। किसी तरह वे इसे अपनी नाव पर लाने में कामयाब हुए। जब से उन्होंने इस मछली के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं, लोगों में चर्चा का विषय बन गए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप