40 का शख्स खरीद लाया 12 साल की दुल्हन, निकली बच्चे पैदा करने वाली मशीन! 44 बच्चों की मां बना छोड़ गया पति

मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख है। लेकिन क्या हो अगर ये वरदान अभिशाप बन जाए तो। अफ्रीका में रहने वाली एक महिला अगर मां ना बने, तो उसकी जान जा सकती है। इस वजह से ही मात्र 38 की उम्र में ही उसने 44 बच्चों को जन्म दे दिया।
नई दिल्ली। एक महिला के बारे में कहा जाता है कि जब तक वो मां ना बने, तब तक उसकी लाइफ इन्कम्प्लीट रहती है। मां बनने के बाद एक महिला का वजूद पूरा होता है। ये तो हुई समाज की बातें। लेकिन एक महिला भी जब बच्चे को जन्म देती है, उसके बाद उसे प्यार और ममता के महत्व का अहसास होता है। अपने अंदर से एक नई जिंदगी को जन्म देने का अहसास काफी ख़ास होता है। लेकिन आज की महंगाई की दुनिया में बच्चों को पालना भी काफी चैलेंजिंग हो चुका है। लोग एक बच्चे की जरुरत पूरी करने में ही परेशान हो जाते हैं। ऐसे में ज़रा उस महिला के बारे में सोचिये, जिसे पूरे 44 बच्चों की परवरिश करनी पड़ रही हो।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
हम बात कर रहे हैं 42 साल की अफ्रीकी महिला मरियम नबातांज़ी की। मरियम तब चर्चा में आई जब उसके पति ने उसे 44 बच्चों की मां बनाकर छोड़ दिया था। इसके बाद मरियम को अपने बच्चों को पालने में दिक्कत आने लगी। महिला मूल रुप से ईस्ट अफ्रीका के युगांडा की रहने वाली है। उसे ज्यादातर लोग ममा युगांडा के नाम से जानते हैं। उसे दुनिया की सबसे फर्टाइल महिला के तौर पर भी जाना जाता है। उसने मात्र 38 की उम्र में ही 16 लड़कियों और 22 लड़कों को जन्म दे डाला। सबसे ख़ास बात मरियम ने कभी एक ही बच्चे को जन्म नहीं दिया, उसने हमेशा ट्विन्स या उससे ज्यादा संख्या में ही बच्चों को जन्म दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
13 में बनी थी मां
अप्रैल 2023 तक, मरियम के 44 बच्चों में से अब सिर्फ 38 ही जिन्दा हैं। उसके 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। उसके सबसे बड़े बच्चे की उम्र 28 साल है जबकि सबसे छोटे की उम्र 6 साल है। मरियम ने ये सारे बच्चे अपने पति के साथ पैदा किये थे। लेकिन इतने बच्चों का पिता बनने के बाद शख्स जिम्मेदारियों से डर गया। उसने 2015 में मरियम को अकेला छोड़ दिया, जिसके बाद से अब वो अकेली ही सबकी परवरिश कर रही है। अपने बच्चों के साथ मरियम सेंट्रल युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट में रहती है। मरियम की शादी 1993 में मात्र 12 की उम्र में हुई थी। उसे उसका 40 साल का पति खरीद कर लाया था। इसके बाद अगले साल उसने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। फिर तो मां बनने का सिलसिला चलता ही गया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
मां ना बनने से हो सकती थी मौत
मरियम के बच्चों की लिस्ट में 3 सेट 4 बच्चों के, 4 सेट ट्रिप्लेट्स के और 6 सेट जुड़वा बच्चों के है। उसने कुल 15 बार में 44 बच्चों को जन्म दिया है। ये हालात मरियम में मौजूद एक अजीबोग़रीब जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण है। दरअसल, नरियम की ओवरीज़ काफी बड़ी है। साथ ही सुकि बॉडी काफी एग्स रिलीज करती है। अगर वो मां ना बनने के लिए प्रिकॉशंस लेती तो उसकी जान जा सकती थी। इस वजह से उसने कभी कोई प्रोटेक्शन यूज ही नहीं किया और आज इतने बच्चों की परवरिश करने को मजबूर है। हालांकि, 2019 में उसने एक मेडिकल प्रोसीजर के तहत आगे किसी प्रेग्नेंसी से खुद को फ्री कर लिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप