800 रुपये में लिखा लिया 3 करोड़ का बंगला, पड़ोस की लड़की का अजीब कारनामा, लेकिन...

 
house

मददगार बनकर आई 35 साल की एक लड़की ने महज 800 रुपये में मह‍िला का 3 करोड़ का आलीशान बंगला लिखवा लिया। खुद मालक‍िन बन बैठी। आइए जानते हैं कि आख‍िर उसने ऐसा किया कैसे? और अब उसका होगा क्या? फ‍िलहाल कोर्ट पहुंच गया है मामला।

 

नई दिल्ली। आपने फर्जीवाड़े की तमाम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन यह कहानी आपको हैरान कर देगी। 35 साल की एक लड़की जो पड़ोस में रहती थी, मददगार बनकर आई और महज 10 डॉलर यानी 800 रुपये में 3 करोड़ का बंगला अपने नाम कर लिया। मकान की मालक‍िन बन बैठी। अब दावा कर रही कि सबकुछ पुराने मकान माल‍िक की मर्जी से हुआ।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

हाल ही में, 35 साल की ऑरेलिया सूगिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे जब अदालत में पेश किया गया तो कोई और ही कहानी बताने लगी और खुद के दोषी न होने की दलील तक दी। सूगिया ने बताया कि वह 78 वर्षीय रोजमेरी मीका के घर आया जाया करती थी। क्योंकि मीका ही उसे मदद के लिए बुलाती थी। जब उनकी उम्र ज्यादा हो गई तो उन्होंने खुद यह घर मेरे नाम कर दिया। सूगिया ने यहां तक दावा किया कि उसके पास दोनों के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उस समय का टिकट भी है जब मीका को लेकर वह रज‍िस्ट्रार कार्यालय गई हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

स्वेच्छा से कोई संपत्त‍ि नहीं सौंपी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीका ने सूगिया को झूठा बताते हुए कहा, मैंने कभी घर देने की बात नहीं कही। यह सही है कि वह मेरी देखभाल करती थी। समय-समय पर घर आ जाया करती थी ताकि मदद कर सके, लेकिन घर मैनें नहीं लिखा। सूगिया का यह दावा भी बिल्कुल गलत है कि डीड पर हस्ताक्षर वाले दिन वह रज‍िस्ट्री कार्यालय गई थी। मैंने स्वेच्छा से अपनी संपत्त‍ि नहीं सौंपी है। सारे दस्तावेज और ऑडियो रिकॉर्ड गढ़े हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

6 संपत्त‍ियां कर ली थी अपने नाम
यह कोई पहला मामला नहीं है। पूरे अमेरिका में इस तरह की घटनाएं इन दिनों खूब हो रही हैं। मई 2022 में, जॉर्जिया के एक व्यक्ति पर पूरे उत्तरी कैरोलिना में छह संपत्तियों को हथ‍िया लिया था। जॉर्जिया के यशायाह रॉबर्ट लुईस बासकिंस जूनियर पर दिसंबर 2018 और सितंबर 2019 के बीच छह लोगों के नाम और पते और किसी अन्य व्यक्ति के सामाजिक सुरक्षा कार्ड का उपयोग करके जमीन हथ‍ियाने का आरोप लगा था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web