Facebook पर भारतीय से मिली स्वीडिश महिला, भारत आकर की शादी, सैकड़ों लोग हुए इकट्ठा

लखनऊ। साल 2012 में एक स्वीडिश महिला क्रिस्टन लिबर्ट फेसबुक पर एक भारतीय इंजीनियर पवन कुमार से मिलीं और उसको प्यार हो गया, जिसके एक दशक से अधिक समय के बाद, वो स्वीडन से भारत आई और उसने पवन से शादी की। बताया जा रहा है कि, ये शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
शादी स्थानीय स्कूल में हुई। बता दें कि, क्रिस्टन ने रेड ब्राइडल ड्रेस पहनी थी, जबकि पवन ने सूट पहना था। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की रस्में पूरी कीं।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
इसके आगे आपको बता दें कि, पवन कुमार एक फर्म में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इस शादी के बारे में, उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। इस शादी के बारे में दूल्हे के पिता गीतम सिंह ने कहा कि बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप