दुल्हन के साथ एक रात बिताने के बाद अकेला छोड़ गया दूल्हा, फिर हुआ चौकानें वाला...

लखनऊ। यूपी के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सुहागरात मनाने के बाद दूल्हा अपनी नई दुल्हन को अकेला छोड़कर सुबह ही कहीं चला गया। काफी देर तक परिजन दूल्हे के लौटने का इंतजार करते रहे। जब वह वापस नहीं लौटा तो स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दूल्हा अपना फोन और पैसा यहां छोड़ गया था। उन्होंने उसकी इधर-उधर काफी तलाश भी की लेकिन अभी तक दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। घरवालों ने दुल्हन से पूछताछ भी की लेकिन उसका भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने के बाद लापता दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। सांडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाला 22 वर्षीय दूल्हा सोमवार तड़के अचानक घर से निकल गया। परिजनों ने बताया कि उसने सफेद शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। 17 फरवरी को उनकी बारात पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव गई थी। 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंच गई। दुल्हन के साथ एक रात गुजारने के बाद सोमवार की सुबह दूल्हा बिना किसी को बताए घर से गायब हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: Success: इस खूबसूरत लड़की ने मॉडलिंग छोड़ दिया UPSC एग्जाम, पहले ही प्रयास में बनीं IAS
घरवालों ने उसे सुबह-सुबह घर से निकलते हुए देखा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सभी ने सोचा कि वह आएगा। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई, दूल्हे ने मोबाइल फोन और पैसे भी घर पर ही रख दिए। उसके बाद जब परिजनों को कुछ संदेह हुआ तो परिजनों ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि शादी 17 फरवरी को हुई थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। 19 फरवरी की सुबह वह बिना बताए अचानक घर से निकल गया। उसके परिजनों की ओर से शिकायत मिली है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप