अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन एमएस धोनी का, पहले केक काटा और फिर कुत्तों पर लुटाया प्यार, देखें VIDEO

MS Dhoni Birthday Video: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को 42वें बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। धोनी ने बहुत ही सादगी के साथ घर पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी 42 साल के हो गए हैं। धोनी ने शुक्रवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी ने शनिवार को अपने फैंस को 42वें बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। धोनी ने बहुत ही सादगी के साथ घर पर चार पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने कुत्तों पर जमकर प्यार लुटाया। धोनी ने पहले कुत्तों के सामने केक काटा और उसके बाद सभी को थोड़ा-थोड़ा अपने हाथ से खिलाया। उन्होंने खुद भी केक खाया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
धोनी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया, उसकी एक झलक।'' बता दें कि धोनी ने 150 से अधिक दिन बाद इंस्टा पर कोई पोस्ट साझा की है। धोनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने लिखा कि कब से आपको देखने का इंतजार कर रहे थे। एक फैन ने कमेंट किया, ''कल से हम बार बार आप का अकाउंट खोल के देखते रहे कि की पोस्ट आया की नहीं, अब फाइनली आ गया है।''
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
धोनी को 42वें जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ अनेक मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने बधाई दी। इस लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जैसे नाम हैं। गौरतलब है कि धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह तीन आईसीसी लिमिटेड ओवर ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी फिलहाल आईपीएल में सक्रिय हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता और इतिहास रचा। चेन्नई ने सर्वाधिक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस (एमआई) की बराबरी कर ली है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप