तीरंदाजी में भारत की बेटियों ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा... PM मोदी ने दी बधाई

 
World Archery Championships 2023

World Archery Championships 2023: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत को पहली बार इस तरह की सफलता मिली है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने मेक्सिको को हराकर तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतकर इत‍िहास रच द‍िया।

नई दिल्ली। Women's Team brings home India's first-ever gold medal in the World Archery: भारत की बेटियों ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में इत‍िहास रच द‍िया है। तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में भारतीय तीरंदाज बेट‍ियों ने देश का झंडा फहराया। परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी और ज्योति सुरेशा वेन्नम की महिला टीम ने बर्लिन में फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 को हरा दिया। इस तरह भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला गोल्ड पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पीएम मोदी ने भी इन सभी ख‍िलाड़‍ियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन (जर्मनी) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड था। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में मैक्सिको की टीम में शामिल डैफने क्विंटेरो, एना सोफिया हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय बेट‍ियों ने गत चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से श‍िकस्त दी थी। 

ओलंप‍िक डॉट कॉम पर जो जानकारी है, उसके मुताबिक- भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद क्रमशः क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था। वहीं बर्लि‍न में हुए इस इवेंट से पहले भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 11 पदक जीते थे, इनमें नौ सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

2017 और 2021 में स‍िल्वर और 2019 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद, विश्व चैंपियनशिप में कंपाउंड इवेंट में भारतीय महिला टीम का लगातार चौथा पदक था। ज्योति वेन्नम सभी चार पदक विजेता टीमों का हिस्सा रही हैं। कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर नीदरलैंड से 230-235 से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे। 

वहीं मिश्रित कंपाउंड टीम स्पर्धा में ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम को क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के हाथों 154-153 से हार का सामना करना पड़ा। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी शनिवार को व्यक्तिगत महिला कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि ओजस देवतले पुरुष वर्ग के शीर्ष आठ में एकमात्र भारतीय हैं। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम रोशन करने वालीं इन ख‍िलाड़‍ियो को ट्ववीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्ववीट में ल‍िखा, " भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।"


यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

रिकर्व तीरंदाजों को नहीं मिला था पेरिस ओलंप‍िक 2024 का कोटा 
इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय रिकर्व तीरंदाजों को निराशा का सामना करना पड़ा था। जब पेरिस 2024 ओलंप‍िक के लिए भारतीय टीम को ओलंपिक कोटा नहीं मिल पाया था। बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 तीरंदाजों के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए पहला क्वालीफायर इवेंट है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

  

From around the web