टीम इंडिया क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हुआ हमला, तोड़े कार के शीशे, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बल्लेबाज पर कुछ लोगों के हमला कर दिया है, साथ ही उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। यह सब हुआ है सैल्फी लेने के चक्कर में...जी हां, कुछ फैंस ने शॉ से फोटो खिंचवाना चाहा, लेकिन जैसे ही क्रिकेटर ने मना किया तो फैंस भड़क उठे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पृथ्वी शॉ पर बुधवार शाम करीब 4 बजे मुंबई में हमला हुआ, जब वह अपने दोस्त के साथ कार में बैठे थे। उस समय कुछ लोगों की नजर उनपर पड़ी। वह उनसे मिलने के लिए उनके करीब आए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कहा। पृथ्वी ने मना किया तो फैंस भड़क गए और उनकी कार पर हमला कर दिया। ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं। मुंबई पुलिस ने बयान दिया कि पृथ्वी शॉ पर हमले के मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
एफआईआर कॉपी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 427, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पृथ्वी शॉ नवी मुंबई में DY पाटिल टी-20 कप में इंडियन ऑयल टीम से खेल रहे है। मंगलवार को उन्होंने 15 बॉल में 42 रनों की तेज राकी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए 25 बॉल में 68 रन जोड़े और मुंबई कस्टम्स टीम के खिलाफ मैच जीता। शॉ का अगला मुकाबला 17 फरवरी को है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप